hamburger icon
A
Read in English

चीन में बढ़ी सांस की बीमारी, भारत में ये राज्य भी आए अलर्ट पर, सेफ्टी गाइडलाइंस जारी

चीन में बच्चों में सांस संबंधी गंभीर बीमारी को ध्यान में रखते हुए भारत में अब तक 6 राज्यों ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को अलर्ट मोड पर रखा है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2023 7:13 PM IST

China Outbreak and risk in India: चीन में बीते कुछ सप्ताह से एक रहस्यमयी रेस्परेटरी बीमारी (Respiratory disease in china) चिंता का कारण बनी हुई है। चीन में बच्चों में निमोनिया के मामले देखने को मिल रहे हैं जिसमें सांस से जुड़े लक्षण (Symptoms of respiratory illness) दिखायी दे रहे हैं। इस बीच भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस बीमारी से बचने के लिए कोविड-19 के दौरान बनायी गयी रणनीति और उसकी गाइडलाइंस को फॉलो करने के निर्देश दिए गए हैं। यह रणनीति इन्फ्लूएंजा (Influenza risk in India) और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों पर नजर रखने के लिए बनायी गयी थी।

चीन की स्थिति को देखकर भारत के इन राज्यों में अलर्ट

बता दें कि, चीन में बच्चों में सांस संबंधी गंभीर बीमारी ( Respiratory illness in kids) को ध्यान में रखते हुए भारत में अब तक 6 राज्यों ने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को अलर्ट मोड पर रखा है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा और तमिलनाडु की राज्य सरकारों ने अपने क्षेत्र के अस्पतालों और हेयर केयर स्टाफ को श्वसन समस्याओं की शिकायत करने वाले मरीजों की देखभाल और उनके इलाज के लिए जरूरी तैयारी करने के लिए कहा है।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी नागरिकों को सीजनल फ्लू(seasonal flu) के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। सीजनल फ्लू के लक्षणों और रिस्क फैक्टर्स की एक लिस्ट तैयार की गयी है जिसमें सावधानियां और बचाव के उपायों के बारे में लिखा गया है। लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि-

बता दें कि राज्यों द्वारा ये निर्देश केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा रविवार को भेजे गए उस पत्र के बाद दिए गए, जो केंद्र द्वारा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजा गया था और जिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों के उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी गई है।