Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने बदला फैसला, अब यूपी में कोरोना वैक्‍सीन लगाने के लिए दिखाने होंगे ये दस्‍तावेज

योगी सरकार का कहना है कि यूपी का कोई भी स्थायी और अस्थायी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine in UP in hindi) लगा सकता है। वैक्सीन के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी नहीं होगा।

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने बदला फैसला, अब यूपी में कोरोना वैक्‍सीन लगाने के लिए दिखाने होंगे ये दस्‍तावेज

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : May 13, 2021 10:37 AM IST

देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में भी कोरोना बेकाबू हो चला है। राज्‍य में हर दिन हजारों लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं तो कई लोगों की जान ला रही है। कोरोना के चलते किसी व्‍यक्ति की जान न जाए इसलिए राज्‍य में कोरोना वैक्‍सीनेशन (Yogi Adityanath in Hindi) का काम तेज हो रहा है। उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ की सरकार का कहना है कि यूपी का कोई भी स्‍थायी और अस्‍थायी निवासी कोरोना वैक्‍सीन लगा सकता है। इसके लिए किसी भी व्‍यक्ति को आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं होगी। योगी का कहना है कि यूपी में 18 साल की उम्र से 44 वर्ष की आयु का कोई भी अस्‍थायी निवासी वैक्‍सीन (Corona Vaccine in Uttar Pradesh in hindi) लगाने का हकदार होगा।

कोरोना वैक्‍सीन लगाते वक्‍त दिखाने होंगे ये दस्‍तावेज

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने कोरोना वैक्‍सीन लगाने के लिए जिन जरूरी दस्‍तावेज को दिखाना होगा उनकी लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिहाज से वैक्‍सीन लगाने जा रहे किसी भी व्‍यक्ति को बिजली का बिल, बैंक की पासबुक या अगर किराए पर रह रहे हैं तो एग्रीमेंट दिखाना होगा। आप वैक्‍सीन लगाते वक्‍त इनमें से कोई भी 1 चीज अपने साथ ले जा सकते हैं। अगर आपके पास इनमें से कुछ नहीं है तो आप अपना आाधर कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट भी साथ ले जा सकते हैं और वैक्‍सीन लगाते वक्‍त इन्‍हें दिखा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

पहले आधार कार्ड दिखाना था जरूरी

बीते 7 मई को नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से आए एक बयान में कहा गया था कि यूपी में 18 से 44 साल की आयु के जो लोग वैक्‍सीन के लिए रजिस्‍ट्रेशन करा रहे हैं वो यूपी के अलावा अन्‍य राज्‍यों के भी हैं। ऐसे में यूपी के लोगों को वैक्‍सीन नहीं लग पा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन ने कहा था कि वैक्‍सीन लगाने के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी होगा। साथ ही सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भी केवल यूपी वालों को कोरोना वैक्‍सीन लगाने के आदेश दिए थे।