आपकी इन आदतों की वजह दिमाग हो रहा है कमजोर

क्या आप जानते हैं आपकी कौन-कौन आदत आपके दिमाग पर भारी पड़ रही हैं ? अगर नहीं जानते हैं तो जान लें क्योंकि अगर आपको अक्सर भूलने की आदत या अपने में ही खोये रहने की लत लग रही है तो यह दिमाग के कमजोर होने के लक्षण हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 29, 2018 4:08 PM IST

इंसान का दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है लेकिन हम लोग उसका ख्याल बहुत कम करते हैं। सुबह से शाम तक की कुछ आदते आपके दिमाग को कमजोर व खोखला बना रही हैं। क्या आप जानते हैं आपकी कौन-कौन आदत आपके दिमाग पर भारी पड़ रही हैं ? अगर नहीं जानते हैं तो जान लें क्योंकि अगर आपको अक्सर भूलने की आदत या अपने में ही खोये रहने की लत लग रही है तो यह दिमाग के कमजोर होने के लक्षण हैं। ज्यादातर लोगों में यह युवावस्था में ही देखने को मिल रही है। वर्तमान जीवनशैली को इसका मुख्य कारण माना जाता है लेकिन डेली लाइफ की कुछ आदतों पर अगर आप ध्यान दें तो इस समस्या से बच सकते हैं। हम यहां कुछ खास ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपके दिमाग को कमजोर कर रहे हैं। आइए जानते हैं..........ये भी पढ़ेंः 4 संकेत जो बताते हैं कि दिमाग समय से पहले कमजोर हो रहा है।

खाने की आदतः कुछ लोगों को बहुत ज्यादा खाने की आदत होती है जो एक समय में ही बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं। जो एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाते हैं उनमें मोटापा और डायबिटीज का खतरा तो बढ़ता ही साथ में दिमाग भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। ज्यादा खाने से शरीर में बनने वाले इंसुलिन और मोटाबॉल्जम पर असर पड़ता है और इंसान दिमागी तौर पर कमजोर होने लगता है। ये भी पढ़ेंः 8 वो तरीके जो दिमाग व याददाश्त को रखते हैं मजबूत। 

कम पानी पीनाः कुछ लोगों में कम पानी पीने की आदत होती है। जो लोग कम पानी पीते हैं उनका भी दिमाग बहुत जल्दी कमजोर होने लगता है। शहरी जीवन में ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि लोग ज्यादा समय तक एयर कंडीशन में रहते हैं और कम पानी पीने के आदत हो जाती है। कम पानी पीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट नहीं रहता जिसकी वजह से दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं।

चीनी का ज्यादा सेवनः कुछ लोगों में ज्यादा मात्रा में चीनी के सेवन की लत होती है। ज्यादा शुगर के सेवन से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है जिसकी वजह से दिमाग पर भी असर पड़ता है। ये भी पढ़ेंः चीनी अधिक खाई तो दिमाग के लिए हो सकता है खतरा। 

स्ट्रेस या तनावः बदलती जीवनशैली में लोगों के जीवन में तनाव बहुत बढ़ गया है। तनाव की वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन बहुत ज्यादा होने लगता है, यह हार्मोन इंसान के दिमाग पर असर करता है। तनाव या स्ट्रेस से दिमाग बहुत तेजी से कमजोर होता है।

नींद कम लेनाः जो लोग कम घंटे सोते हैं उनका भी दिमाग बहुत जल्दी कमजोर होता है और उनकी स्मरणशक्ति कमजोर होने लगती है। कम सोने की वजह से दिमाग को पर्याप्त आराम नहीं मिलता जिसकी वजह से दिमाग की कोशिकाएं थकान की वजह से कमजोर होने लगती हैं।

नशे की लतः जो लोग स्मोकिंग या एल्कोहल करते हैं उनका दिमाग भी बहुत तेजी से कमजोर होता है। स्मोकिंग ज्यादा करने वालों में बोलने की क्षमता भी कमजोर होने लगती है।

ये भी पढ़ेंः क्या कंडोम के प्रयोग से एचआईवी का खतरा सच में टल जाता है ?

ये भी पढ़ेंः हमेशा फिट और जवां रहने के लिए ये 3 एक्सरसाइज हैं सबसे बेहतर।

ये भी पढ़ेंः बढ़ती उम्र में भी पुरुष इन टिप्स की मदद से रह सकते हैं जवां।

ये भी पढ़ेंः क्या नल या नहाने वाले पानी से खाना बनाना सही है ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.