... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 21, 2019 2:37 PM IST
बदलते मौसम के दौरान खाने के लिए ये 4 खाद्य पदार्थ आपको बीमार होने से बचा सकते हैं। ©pixabay
बदलता मौसम वह समय होता है, जब बीमारियां आसानी से हमें अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। धीरे-धीरे जाती सर्दी, कुछ लोगों को काफी प्रभावित कर जाती है। जबकि नया सीज़न अपने साथ नयापन और एक सुखदायक ताजा वाइब लेकर आता है। ऐसे में यह दिनचर्या, आपके आहार, व्यायाम आदि में कुछ बदलाव लाने में मददगार हो सकता है। बदलते मौसम के दौरान खाने के लिए ये 4 खाद्य पदार्थ आपको बीमार होने से बचा सकते हैं। हिना खान के वर्कआउट वीडियो से पता चलता है कि सेक्सी व फिट बॉडी कैसे बनती है।
तिल
तिल हड्डियों, दिमाग और दिल के लिए बेहतरीन हैं, इनमें फाइटोस्टेरॉल, तांबा और कुछ आवश्यक फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तिल के बीज प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने में मदद करते हैं और भूख पर अंकुश लगाते हैं, जिससे वजन कम होता है। 3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।
गुड़
1 चम्मच गुड़ को घी में मिलाकर दोपहर और रात के खाने के बाद खाया जा सकता है। यह आपकी आंतों और साइनस में मदद करता है। दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है ?
गाजर का हलवा
सिर्फ टेस्टी ही नहीं, गाजर का हलवा एक अद्भुत मिठाई है जो मौसम के बदलाव के दौरान बीमारी को रोक सकता है। यह आवश्यक वसा, विटामिन ए, डी और कैल्शियम से भरपूर है। सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं ?
डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?
बदलत मौसम के दौरान गाजर का हलवा खाने से संक्रमण को रोकने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है. थायरॉयड रोगियों के लिए भी गाजर का हलवा फायदेमंद होता है। 6 घरेलू उपाय महिलाओं की गर्दन को सुंदर और सेक्सी बनाते हैं।
च्यवनप्राश
आंवला के साथ बनाया गया च्यवनप्राश आपकी आंतों को फायदा पहुंचाता है। इसमें घी और कई अन्य चिकित्सीय तत्व भी शामिल हैं जो आपके शरीर को अंदर से मॉइश्चराइज कर सकते हैं। मौसम बदलने के दौरान बीमारी से बचने के लिए अपने दिन की शुरुआत 1 चम्मच च्यवनप्राश से करें। मेटाबॉलिज्म आपको हमेशा रखता है फिट व यंग, सुबह के समय करें सिर्फ 4 काम।