... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
4 आदतें जो बनाती हैं बदसूरत। © Shutterstock
खूबसूरत होना और उसे बनाये रखना दोनों ही बातें अलग-अलग होती हैं। आप भी जानते हैं कि बचपन में इंसान ज्यादा खूबसूरत होता है लेकिन उम्र बढ़ने के साथ अपनी चमक को खोता जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा कि आप की कुछ आदतों की वजह से आप बदसूरत भी हो सकते हैं ? जी हां, अपनी आदत से आप बदसूरत हो सकते हैं। डेली लाइफ की कुछ आदतें हैं जो लोगों को बदसूरत बनाती है लेकिन कोई इसे जान नहीं पाता है। कौन नहीं चाहता है कि उसकी खूबसूरती हमेशा बनी रहे। हम यहां आपको उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो आपको बदसूरत बनाती हैं।
नाखून चबाना
नाखून चबाने की कुछ लोगों की आदत होती है। नाखून चबाना न सिर्फ आपकी हेल्थ पर इफेक्ट डालता है बल्कि यह आपको बदसूरत भी बनाता है। नाखूनों में कई तरह के किटाणु होते हैं जो पेट में जाकर कई तरह के इंफेक्शन पैदा करते हैं। इन इंफेक्शन का हेल्थ के साथ आपकी स्किन पर भी असर पड़ता है।
मेकअप के साथ सोना
मेकअप से सुंदरता बढ़ती है लेकिन ज्यादा देर तक स्किन पर लगे रहने से यह स्किन को बहुत नुकसान पहुंचाता है। कुछ लोगों की यह आदत होती है पार्टी के लिए जाते हैं और वापस आकर बिना मेकअप उतारे ही सो जाते हैं। रात में स्किन से कई तरह के कैमिकल्स रोमछिद्रों के माध्यम से बाहर निकलते हैं जो मेकअप के कारण रुक जाते हैं जिससे चेहरे के स्किन पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से चेहरे की स्किन डल भी होने लगती है।
ये भी पढ़ेंः चेहरे की कसावट हो रही है कम ? आज से ही अपनाएं ये 4 उपाय।
मुहांसों को दबाना
चेहरे पर निकले हुए मुहांसों को कभी खरोचा या फोड़ना नहीं चाहिए। मुहांसो को फोड़ने से तरल पदार्थ बाहर निकलता है। वह पानी चेहरे के जिस भी हिस्से पर लगता है। वहां पर मुहांसे निकलने का डर बना रहता है। जो आपको चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देता है।
ये भी पढ़ेंः हेयर ऑयल नहीं लगाना चाहते हैं तो घने-मजबूत बालों के लिए अपनाएं ये 4 उपाय।
होंठों को चबाना
होंठों को चबाना नर्वस होने का साइन होता है। होंठों को चबाने से कई बार उनसे खून भी निकलने लगता है। इससे इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। इसके साथी ही होंठों पर लगे कट देखने में बहुत गंदे लगते हैं।