
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 12, 2023 2:43 PM IST
Alcohol health hazards: अल्कोहल या शराब हेल्थ के लिए अच्छी नहीं लेकिन,इसीलिए, बहुत से लोग कभी-कभार पार्टियों में थोड़ी-बहुत पीने की बात करते हैं। तो वहीं, कुछ साल में एकाध बार थोड़ी-सी शराब पीकर किसी खास दिन को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार थोड़ी-सी भी शराब पीने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है और कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने एक नयी रिपोर्ट के आधार पर बयान दिया है कि कम मात्रा में भी शराब पीने से लोगों की हेल्थ पर इसका खराब असर पड़ सकता है। (Alcohol health hazards in Hindi)
लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल ( The Lancet Public Health journal) में प्रकाशित इस रिपोर्ट के अनुसार, थोड़ी-सी मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से 7 अलग-अलग तरह के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। इस स्टडी के अनुसार, थोड़ी-सी मात्रा में भी अल्कोहल का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। WHO के गैर संक्रामक विभाग से जुड़ी डॉ. कैरिना फरेरा (Carina Ferreira-Borges, Unit Lead, Noncommunicable Disease Management and Regional Advisor for Alcohol and Illicit Drugs, WHO, Europe) ने इस बारे में कहा कि, इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता कि, कितनी कम मात्रा में शराब पीना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। थोड़ी-सी भी शराब पीने से ओरल कैंसर, पेट का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इसी तरह कैंसरस सेल्स में कई गुना बढ़ोतरी हो सकती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की तरफ से कहा गया कि, सस्ती या महंगी अल्कोहल पीने से भी समान तरीके का नुकसान (side effects of Alcohol) हो सकता है। शराब का सेवन कम या ज्यादा मात्रा में करने से हेल्थ को नुकसान हो सकता है। स्टडी के दौरान पाया गया कि, सस्ती शराब पीने वाले लोगों में बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने और मरने का खतरा अधिक होता है।