Thehealthsite.com की लोकप्रियता है सबसे अधिक, रीडर्स की संख्या में हुआ भारी इज़ाफा, मई 2020 में जुड़े 83 फीसदी नये पाठक

कॉमस्कोर इंडिया (ComScore India) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आर्थिक वर्ष 2019-2020 में दिहेल्थसाइट.कॉम के यूज़र्स की संख्या में 55 फीसदी इज़ाफा देखा गया था। सेहत से जुड़े सभी विषयों पर विस्तारित और इन-डेप्थ जानकारी उपलब्ध कराने की अपनी खासियत के कारण ही वर्ष 2020 में भी TheHealthSite.com इसी तरह तेज़ी से कामयाबी की ओर बढ़ रही है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2020 6:52 PM IST

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान जहां, स्वास्थ्य जगत दिन-ब-दिन नयी चुनौतियों से गुज़र रहा है। वहीं, ज़ी डिज़िटल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और स्वास्थ वेबसाइट दि हेल्थसाइट.कॉम (TheHealthSite.com), स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों के लिए एक विश्वसनीय स्रोत के तौर पर उभरकर सामने आयी है।  मई 2020 के महीने में इस वेबसाइट के पाठकों यानि यूज़र्स की संख्या में लगभग 83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दि हेल्थसाइट.कॉम में बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ फिटनेस, डायट, महिला स्वास्थ्य और पैरेंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। विशेषज्ञों और एक्सपर्ट्स द्वारा वेरिफाइड जानकारी उपलब्ध कराने की वजह से यह वेबसाइट अपने प्रतियोगियों से एक कदम आगे ही रहती है।

मई 2020 में बढ़े TheHealthSite.com के 83 फीसदी यूजर्स :

कॉमस्कोर इंडिया (ComScore India) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आर्थिक वर्ष 2019-2020 में दि हेल्थसाइट.कॉम के यूज़र्स की संख्या में 55 फीसदी इज़ाफा देखा गया था। सेहत से जुड़े सभी विषयों पर विस्तारित और इन-डेप्थ जानकारी उपलब्ध कराने की अपनी खासियत के कारण ही वर्ष 2020 में भी दि हेल्थसाइट.कॉम (TheHealthSite.com) इसी तरह तेज़ी से कामयाबी की ओर बढ़ रही है।

लोगों को स्वस्थ और सेहतमंद बनाने के अपने मकसद की ओर आगे बढ़ने के लिए वेबसाइट ने क्योर फिट (Cure fit) और डॉक्स ऐप्स (Docs app) जैसे टेक स्टार्ट्अप्स के साथ जुड़ने का भी काम किया है।  ताकि, पाठकों को सही समय पर और उनकी ज़रूरत के मुताबिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करायी जा सकें। साथ ही जाने माने विशेषज्ञों द्वारा दी गयी फिटनेस, डायट से जुड़ी जानकारियां और फूड वीडियोज़ भी इस लॉकडाउन के दौरान उपलब्ध कराए गए।

ग्लोबल पाठकों के लिए कंटेट पर फोकस:

TheHealthSite.com, की इस कामयाबी के बारे में बोलते हुए ज़ी डिज़िटल पब्लिशिंग के सीईओ रोहित चड्ढा ने कहा कि, साल 2025 तक वैश्विक हेल्थकेयर ई-कॉमर्स इंडस्ट्री 235 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। जहां दि हेल्थसाइट.कॉम का 33 फीसदी पाठक वर्ग भारत के अलावा अन्य देशों में हैं। इसीलिए भविष्य में वेबसाइट के अंतर्राष्ट्रीय पाठकों की रूचि के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराने के प्रयास में नयी भागीदारियों की भी योजना पर काम चल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एक अग्रणी प्लेटफॉर्म होने के कारण दि हेल्थसाइट.कॉम कॉमर्स और लिस्टिंग की मदद से बाज़ार में भी अच्छी भागीदारी के प्रयास कर रही है।

विश्वसनीय और सही जानकारियां देना मकसद:

अपने पाठकों के लिए विश्वसनीय, सही और सटीक जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ-साथ, इलाज के झूठे दावों की सच्चाई पता करने के लिए हेल्थसाइट.कॉम ने अग्रणी हॉस्पिटलों के सहभाग से बीमारियों के इलाज और उपचार से जुड़ी नवीनतम जानकारियां भी हमेशा उपलब्ध करायी हैं। डॉक्टरों और विशेषज्ञों के साथ लाइव सेशन्स के आयोजन से  हेल्थसाइट ने पाठकों और डॉक्टरों के बीच संवाद करवाने के अवसर भी बनाए। ताकि, पाठकों को अपनी सेहत और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने में पूरी मदद हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source