
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : September 22, 2021 10:48 PM IST
रिवाइज ट्रैवल एडवाइजरी के मुताबिक, अब यूनाइटेड किंगडम में कोविशील्ड भी एक मान्य वैक्सीन होगी। अभी तक वहां तीन वैक्सीन उपलब्ध थी, लेकिन अब यह संख्या चार हो गई है जिसमें एस्ट्रेजनेका, कोविशील्ड, एस्ट्रेजनेका वैक्सेव्रिया और मोडर्ना। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप भारत से हैं और आप यूके जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके दोनों कॉविशील्ड की डोज भी लगवा रखी हैं तो भी आपको क्वारेंटिन होने की आवश्यकता होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस खबर से यह ज्ञान होता है कि समस्या कोविशील्ड वैक्सीन में नहीं बल्कि भारत में वैक्सिनेशन के सर्टिफिकेट के साथ है और इन सर्टिफिकेट को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है।
COVID19 | In its revised travel advisory, the UK government says Covishield qualifies as an approved vaccine pic.twitter.com/B5R52cDu6v
— ANI (@ANI) September 22, 2021
4 अक्टूबर से, लेटेस्ट ट्रैवल अपडेट के अनुसार यूके में पूरी तरह वैक्सिनेटेड केवल उन्हीं लोगों को माना जाएगा जो यूके, यूरोप और यूएसए में से किसी के वैक्सिनेशन प्रोग्राम के तहत अपना पूरी तरह से टीकाकरण करवा लेंगे। भारत की समस्याएं पूरी तरह वैक्सिनेट हो कर भी अब हल होती नजर नहीं आ रही है।हालांकि यूके द्वारा बहुत से वादे भी किए गए थे कि वह इस समस्या को सुलझाने के प्रयास करेंगे।
शशि थरूर जैसे कांग्रेस नेताओं ने भी इस पॉलिसी का विरोध जताते हुए अपनी यूके की मीटिंग कैंसल की हैं क्योंकि उनका मानना है कि यूके जा रहे बहुत से भारतीय विद्यार्थियों का इस नीति से बहुत नुकसान हो जायेगा। अब तो यूके में भी यह वैक्सीन अप्रूव हो चुकी है! लेकिन अगर आप कॉविशील्ड से पूरी तरह से वैक्सिनेट हो कर यूके जा रहे हैं तो फिर भी आपको लगभग 10 दिन के क्वारेंटिन में रहना ही होगा। हालांकि भारतीय सरकार के इस नीति को बदलवाने के लिए प्रयास अभी भी जारी हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.