Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आप सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात का खाना भी देर से खाते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी जान को खतरा हो सकता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें - वर्ल्ड लिवर डे 2019 : लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं पॉलिश किए गए चमकदार फल, रहें सावधान !
क्या कहता है शोध
प्रिवेन्टिव कार्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल 'द फाइंडिग्स' में छपे शोध पत्र में बताया गया है कि इस प्रकार के अस्वास्थ्यकारी जीवनशैली वाले लोगों में समय से पहले मौत होने की संभावना चार से पांच गुणा बढ़ जाती है तथा दूसरा दिल का दौरा पड़ने की भी संभावना बढ़ जाती है।
शोध के सह-लेखक ब्राजील के साउ-पाउलो सरकारी विश्वविद्यालय के मार्कोस मिनीकुची का कहना है, "हमारे शोध के नतीजों से पता चलता है कि खाना खाने के गलत तरीके को जारी रखने का नतीजा बहुत खराब हो सकता है, खासतौर से दिल के दौरे के बाद।"
यह भी पढ़ें – क्यों स्कूलों में जरूरी है बच्चों के लिए ‘फ्रूट ब्रेक’
बढ़ जाता है दिल के दौरे का खतरा
उन्होंने बताया कि यह शोध दिल के दौरे के शिकार 113 मरीजों पर किया गया, जिनकी औसत उम्र 60 साल थी। इनमें 73 फीसदी पुरुष थे। इसमें पाया गया कि सुबह का नाश्ता नहीं करनेवाले मरीज 58 फीसदी थे, जबकि रात का भोजन देर से करने वाले मरीज 51 फीसदी थे, और 48 फीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई।
यह भी पढ़ें – वर्ल्ड लिवर डे 2019 : बचाना है लिवर को तो बंद करना होगा ‘जंक फूड कल्चर’
जरूरी है कि पौष्टिक हो नाश्ता
उनकी टीम की सलाह है कि खाने की आदत को सुधारने के लिए रात के भोजन और सोने के समय में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिेए। टीम ने कहा, "एक अच्छे नाश्ते में ज्यादातर दुग्ध उत्पादों (फैट फ्री या लो फैट दूध, दही और पनीर), कार्बोहाइड्रेट (गेंहू की रोटी, सेंके हुए ब्रेड, अनाजों) और फलों को शामिल करना चाहिए।