Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Coronavirus Strain In India: कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले वाले वायरस के मुकाबले है 56% अधिक संक्रामक

Coronavirus New Strain: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन वायरस को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। ऐसा माना जा रहा है कि यह कोरोनावायरस पहले से अधिक घातक है। जानें विस्तार से

Coronavirus Strain In India: कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले वाले वायरस के मुकाबले है 56% अधिक संक्रामक
Coronavirus Strain In India: कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले वाले वायरस के मुकाबले है 56% अधिक संक्रामक

Written by Atul Modi |Published : December 26, 2020 7:24 PM IST

Coronavirus New Strain: अब तक कोरोना वायरस का कहर जारी है, इसी दौरान एक नए स्ट्रेन ने लोगों के बीच एक भय की स्थिति बना दी है। इस वायरस स्ट्रेन के बारे में न केवल इंग्लैंड के लोग बल्कि पूरी दुनिया के लोग चिंतित हैं। वैज्ञानिक इस के बारे में पता लगाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह स्ट्रेन पहले वाले वायरस के मुकाबले 56% अधिक संक्रामक है जोकि अपने आप में एक खतरनाक व डरावनी खबर है। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक यह वायरस स्ट्रेन पहले से ज्यादा तेजी से फैल रहा है।

हाल ही में एक स्टडी के मुताबिक, इस नए स्ट्रेन से इंग्लैंड में कोरोना वायरस (Coronavirus Death Rate) से भी अधिक मौत हो रही हैं जोकि एक चिंता का विषय है। इस कारण केस भी पहले से अधिक बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों ने यह चेतावनी जारी की है कि 2020 के मुकाबले 2021 में वायरस से अधिक मृत्यु हो सकती है।

नया स्ट्रेन कहां खोजा गया?

वायरस का यह नया स्ट्रेन नवम्बर में साउथ ईस्ट इंग्लैंड में पाया गया। जिस कारण सरकार ने इंग्लैंड में बहुत सारे प्रतिबन्ध लगा दिए हैं। इसके अलावा बहुत से अन्य देश जिनमे भारत भी शामिल है, ने इंग्लैंड से आने वाली फ्लाइट्स पर भी रोक लगाई है और इसके साथ ही जो लोग इंग्लैंड से आए हैं उनके लिए 14 दिन का क्वारंटाइन जरूरी है।

Also Read

More News

नए स्ट्रेन के बारे में कुछ और जानकारी

इस नए स्ट्रेन को VUI 202012/01 रखा गया है। इस के अंदर स्पाइक प्रोटीन में एक जेनेटिक मुटेशन शामिल है। जिस कारण यह बहुत ही तेजी से फैल रहा है। इसलिए यह वायरस बहुत ज्यादा जानलेवा और खतरनाक सिद्ध हो रहा है। इस नए स्ट्रेन में 17 मुटेशन हैं जोकि वायरस के आकार को प्रभावित करते हैं। इसमें स्पाइक प्रोटीन भी शामिल है जिस कारण कोरोना परिवार को इस का नाम मिला है।

नए स्ट्रेन के कुछ लक्षण

इस नए स्ट्रेन के सबसे मुख्य लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, सुगन्ध न आना और स्वाद का एक जैसा रहना आदि शामिल हैं। इनके अलावा भी 7 ऐसे लक्षण हैं जो आप को नए वायरस होने पर देखने को मिलेंगे जैसे बहुत ज्यादा थकान होना, भूख न लगना, दिमागी रूप से दुविधा में रहना, डायरिया, मसल पेन आदि शामिल हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नया वायरस बच्चों पर कैसे असर डालता है?

यह वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है इसलिए बच्चों को इससे ज्यादा खतरा है। यह वायरस जितना बड़ों के लिए खतरनाक है उतना ही बच्चों के लिए भी है। इसलिए आने वाले साल में यदि इस वायरस पर भी नियंत्रण नहीं किया गया तो बहुत सारे बच्चे इससे संक्रमित होंगे।

About the Author

... Read More