
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : April 6, 2022 6:00 PM IST
जब भारत समेत दुनिया भर में कोरोनावायरस अपनी पीक पर था तब इससे बचने के लिए मास्क ही एक मात्र विकल्प था। मगर वैक्सीन की खोज के बाद कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है। खासकर भारत में कोरोना के मामले काफी कम हुए हैं। आगे कई देशों में वैक्सीन की डोज देने के बावजूद कोरोना के मामलों में बहुत ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली है। चीन में अभी भी हालत खराब है। अन्य कई देशों में भी कोरोना अपना स्वरूप बदल कर लोगों के बीच मौजूद है और नुकसान पहुंचा रहा है। अगर भारत की बात करें तो देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है, इसके अलावा रिकवरी रेट भी करीब 99% है। जिसके चलते भारत के अधिकांश हिस्सों में मास्क की अनिवार्यता धीरे-धीरे खत्म की जा रही है।
भारत में कोरोनावायरस संक्रमण में भले ही कमी आई है मगर विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार दुनिया को आगाह कर रहा है। इसके बावजूद भारत में कोरोना से बचाव के मामलों में ढील देने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मास्क की अनिवार्यता खत्म कर की जा रही है। राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई और चंडीगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक जगहों पर मास्क ना लगाने पर किसी तरह का कोई जुर्माना खत्म कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन द्वारा मास्क लगाए रहने की सलाह दी गई है।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 मास्क हटाने के निर्णय पर विशेषज्ञों की राय अलग-अलग दिखाइ दे रही है। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि शासन प्रशासन द्वारा उठाए गए यह कदम बुद्धिमानी भरा नहीं है। वहीं कई डॉक्टरों का मानना है कि इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए था।
पिछले 24 घंटों में, 1,280 ठीक होने वाले रोगियों के साथ 795 नए मामले सामने आए, कुल मिलाकर 4,24,96,369 मरीज महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक हो गए।
भारत के COVID-19 टीकाकरण कवरेज ने पिछले 24 घंटों में 13 लाख टीकाकरण खुराक के साथ मंगलवार को 185 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है।