भारत में भी मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, UAE से केरल लौटे एक सख्स में मंकीपॉक्स के होने की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, केरल सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइन जारी की है। संक्रमित व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है। संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकाल ली गई है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 14, 2022 8:27 PM IST

भारत ने गुरुवार को केरल में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है। संक्रमण एक ऐसे व्यक्ति में पाया गया जो विदेश से लौटा था और उसके लक्षण दिखने पर उसे राज्य के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी देते हुए कहा कि, पेशेंट के सैंपल एकत्र किए गए और उन्हें परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अपडेट के अनुसार, मंकीपॉक्स एक वायरल ज़ूनोसिस (जानवरों से मनुष्यों में प्रसारित होने वाला वायरस) है, जिसमें चेचक के रोगियों में अतीत में देखे गए लक्षणों के समान लक्षण होते हैं, हालांकि यह चिकित्सकीय रूप से कम गंभीर है।

जॉर्ज ने पहले दिन में ब्योरा दिए बिना कहा था कि उस व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण थे और वह विदेश में एक मंकीपॉक्स रोगी के निकट संपर्क में था। हालाँकि अब उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा है कि, "मंकीपॉक्स के पॉजिटिव केस रिकॉर्ड किए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति UAE से आया है। संक्रमित व्यक्ति 12 जुलाई को राज्य में पहुंचा था। WHO और ICMR द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है।"

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, केरल सरकार ने मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइन जारी की है। संक्रमित व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है। संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जानकारी निकाल ली गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source