Omicron In China: चीन में मिला ओमिक्रोन का पहला मामला,हाल ही में विदेश यात्रा कर चीन पहुंचा था संक्रमित व्यक्ति

चीन की आधिकारिक मीडिया द्वारा इस मामले की पुष्टि की गयी है और  रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति को एक स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। (Omicron Variant Found In China)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 14, 2021 12:48 PM IST

Omicron Variant Found In China:कोरोना वायरस का नया ओमिक्रोन वेरिएंट अब दुनिया करे 60 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। एशिया में भारत और पाकिस्तान में इस वायरस की उपस्थिति तो देखी ही गयी है। वहीं, अब यह वेरिएंट चीन (Omicron In China) पहुंच गया है। चीन में ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) का पहला केस मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात तिआंजिन शहर में चीन के पहले ओमिक्रोन केस की पुष्टि की गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति 9 दिसंबर को विदेश यात्रा करके चीन लौटा है। चीन की आधिकारिक मीडिया द्वारा इस मामले की पुष्टि की गयी है और  रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति को एक स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। (Omicron Variant Found In China In Hindi.)

हाल ही में विदेश यात्रा कर चीन लौटा था मरीज

बता दें कि, कि चीन में इससे पहले डेल्टा वेरिएंटके एक सब वेरिएंट के मिलने की भी पुष्टि की गयी थी। चीन के झेजियांग प्रांत (zhejiang) में  डेल्टा वेरिएंट का ‘सब स्ट्रेन एवाई.4’ मिला था। वहीं, झेजियांग में केवल 7 दिनों के अंदर ही लगभग 190 से अधिक संक्रमितों की पहचान की गयी थी। तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण 5 लाख से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रहने के आदेश दे दिए गए थे। वहीं, कई स्थानीय कारखाने और फैक्ट्रियों को भी बंद करने का आदेश दे दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलेबहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। संक्रमित लोगों के सैम्पल्स की जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के बाद झेजियांग में 138 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि की गयी। ये सभी लोग कोरोना वायरस के ‘डेल्टा’ वेरिएंट' के सब स्ट्रेन 'एवाई.4' से संक्रमित पाए गए हैं। (Omicron Variant Found In China) सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार, झेजियांग प्रांत में 6-13 दिसंबर की अवधि में कुल 192 संक्रमितों का पता चला जीनोम सिक्वेंसिंग की मदद से इनमें से अधिकांश मामले नए स्ट्रेन से जुड़े हुए थे। (Omicron Variant Found In China)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source