
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 31, 2021 12:23 PM IST
पंजाब राज्य में भी डेल्टा वेरिएंट के अन्य वेरिएंट के केस तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें AY. 4 और AY. 12 मुख्य हैं.
डेल्टा वेरिएंट के केसेस लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन इसका समाधान न ही डॉक्टर्स व एक्सपर्ट के पास है और न ही सरकार के पास है। देश की जनता डेल्टा वेरिएंट से ही जूझ रही थी कि डेल्टा वेरिएंट के भी वेरिएंट अब देश के अलग अलग हिस्सों में मिलने लगे हैं। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के बाद उत्तराखंड और पंजाब भी इस लिस्ट में शुमार हो चुका है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल (AY.12 Delta Variant in Uttrakhand) के कोटद्वार शहर में डेल्टा वेरिएंट के AY.12 स्ट्रेन का पहला केस सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है "जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं और मरीज को अपने घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल टीम लगातार मरीज की निगरानी कर रही है। मरीज के संबंध में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है।"
Uttarakhand: A case of AY.12 sub-lineage of Delta variant has been detected in Kotdwar area of Pauri Garhwal district, as per CMO Dr Manoj Sharma
— ANI (@ANI) August 31, 2021
इंसाकॉग (Insacog) के अनुसार, डेल्टा और AY.12 दोनों ही मॉलिक्यूलर लेवल पर समान हैं हालांकि दोनों का फंक्शनल असर एक दूसरे से कितना मिलता है और कितना अलग है यह अभी पता नहीं चला है। Insacog का कहना है कि फिलहाल भारत में AY.12 एक गंभीर चिंता का विषय है। वर्तमान में भारत के कई राज्यों में AY.12 के मामले सामने आ चुके हैं। बता दें राज्य में मंगलवार सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। लेकिन बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जा सकता है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के पॉजिटिव सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
पंजाब राज्य में भी डेल्टा वेरिएंट के अन्य वेरिएंट के केस तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें AY. 4 और AY. 12 मुख्य हैं। ट्रिब्यून इंडिया के अनुसार, एक रिपोर्ट बताती है कि पंजाब में कोरोना के 66 सैंपलों में से 64 में डेल्टा वेरिएंट के स्ट्रेन मिले हैं। पंजाब के लगभग हर जिले से डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस आ रहे हैं। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कह रही है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.