Diet Plan For Diabetes Patients: वैक्सीन लगाने के बाद कम नहीं होना चाहिए डायबिटीज मरीजों का ब्लड ग्लूकोज लेवल, ऐसा डाइट प्‍लान करें फॉलो

Diet Plan For Diabetes Patients After Corona Vaccine: मधुमेह के रोगियों को कोरोना वैक्‍सीन लगाने के बाद भी इस बात का ख्‍याल रखने की जरूरत है कि उनका ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल कम नहीं होना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 6, 2021 11:08 AM IST

कोरोना के केस दूसरी लहर के बाद कम होने लगे थे, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से एक बार फिर कोरोना के एक्टिव मामलों में बढ़त दिख रही है। देश के कई राज्‍य ऐसे भी हैं जहां फिर से लॉकडाउन लगना शुरू हो चुका है। हालांकि डॉक्‍टर्स और एक्‍सपर्ट कोरोना को रोकने में वैक्‍सीन की बड़ी भूमिका बता रहे हैं। कई रिसर्च दावा कर चुकी हैं कि कोरोना वैक्‍सीन लगवाने के बाद वायरस के खतरे और इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है। सिर्फ यही नहीं, डॉक्‍टर्स का कहना है जिन लोगों ने कोरोना वैक्‍सीन लगा ली है उनका कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचाव होने के साथ ही हॉस्पिटलाइजेशन का चांस भी कम होता है। डॉक्‍टर्स और एक्‍सपर्ट शुरू से ही इस बात पर जोर देते आए हैं कि कोरोना काल में डायबिटीज मरीजों को अपना खास ख्‍याल रखने की जरूरत है। मधुमेह के रोगियों को कोरोना वैक्‍सीन लगाने के बाद (Corona Vaccine For Diabetes Patients) भी इस बात का ख्‍याल रखने की जरूरत है कि उनका ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल कम नहीं होना चाहिए। इसके लिए शुगर के मरीजों को अपनी डाइट (Diet Plan For Diabetes Patients After Corona Vaccine) पर खास ध्‍यान देने के साथ ही अपनी इम्‍युनिटी को भी मजबूत रखने की जरूरत है।

covid and diabetes risk

डायबिटीज रोगियों के लिए वैक्‍सीन लगाने के बाद का डाइट प्‍लान (Diet Plan For Diabetes Patients)

कोरोना वैक्‍सीन लगाने के बाद लोगों में अलग-अलग तरह के रिएक्‍शन (Corona Vaccine Reaction) दिख रहे हैं। क्‍योंकि डायबिटीज के मरीज हाई सेंसटिव कैटेगरी में आते हैं इसलिए उन्‍हें अपने हर लक्षण पर ध्‍यान देने की जरूरत है। डायबिटीज मरीजों को वैक्‍सीन लगाने के बाद अपने ब्‍लड ग्‍लूकोज लेवल को बनाए रखने के लिए अपनी डाइट पर फोकस करने की जरूरत होती है। वैक्‍सीन के बाद अपनी डाइट में अंडा, चिकन, पनीर, टोफू, मछली और अन्‍य डेयरी प्रॉडक्‍ट शामिल करें। ये ब्‍लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को बनाए रखने के साथ ही एनर्जी भी देंगे और आपकी इम्‍युनिटी भी मजबूत करेंगे। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको कैसी डाइट लेनी चाहिए या कुछ खाने का मन नहीं कर रहा है तो आप डॉक्‍टर की सलाह भी ले सकते हैं।

covid-19 vaccination

डायबिटीज मरीजों में कोरोना वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट (Corona Vaccine Side Effects In Diabetes Patients)

कोरोना वैक्‍सीन के साइड इफेक्‍ट सभी लोगों में एक जैसे ही दिख रहे हैं। ऐसा नहीं है कि डायबिटीज मरीजों में वैक्‍सीन लगाने के बाद कुछ अलग लक्षण दिखेंगे। बुखार आना, कमजोरी, जहां पर इंजेक्‍शन लगा है उस हाथ में दर्द और हल्‍की सूजन, भूख न लगना और शरीर में हल्‍के रैशेज आना वैक्‍सीन के कॉमन साइड इफेक्‍ट्स हैं जो किसी भी व्‍यक्ति में दिख सकते हैं। लेकिन हां, डायबिटीज के मरीजों को वैक्‍सीन लगाने से पहले और बाद में डॉक्‍टर के संपर्क में रहना चाहिए। बिना डॉक्‍टर की सलाह के कोई भी दवा या पेन किलर न लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.