
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
tetanus vaccine shot death case (AI Generated Image)
महाराष्ट्र के नासिक के एक बेहद बुरी खबर आई है, जहां टेटनस डिप्थीरिया का इंजेक्शन लगने के बाद 17 साल की लड़की की कुछ ही मिनटों के बाद मौत हो गई। दरअसल, 17 साल की श्रावणी पाटिल बुधवार के दिन कामतवाडी प्राथमिक केंद्र द्वारा आयोजित एक टीकाकरण शिविर में टेटनस की यह वैक्सीन लगवाने गई थी। उसे दोपहर करीब एक बजे टीका लगा था और उसके कुछ मिनट बाद ही उसे अचानक चक्कर आए और उसकी मौत हो गई। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार अभी तक लड़की की मृत्यु का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है और यह भी कंफर्म नहीं हो पाया है कि उसकी मृत्यु टेटनस की वैक्सीन के कारण हुई है या किसी अन्य कारण से। लेकिन यह कन्फर्म हुआ है कि टेटनस की वैक्सीन लगने के कुछ ही मिनट बाद उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
सीसीटीवी कैमरे की वायरल फुटेज के अनुसार लड़की इंजेक्शन लगने के बाद एक काउंटर पर खड़ी थी और शायद अपने पर्स में से पैसे या कुछ निकाल रही थी कि अचानक से उसके सिर में चक्कर जैसा महसूस हुआ। सीसीटीवी क्लिप के अनुसार जैसे ही लड़की ने सिर पर हाथ लगाने के लिए अपना हाथ ऊपर उठाया इतने में ही उसे कुछ स्ट्रोक या हार्ट अटैक जैसा हुआ वह पीछे की तरफ गिर पड़ी। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी लड़की की मृत्यु टेटनस की वैक्सीन लगने के कारण ही हुई है।
श्रावणी पाटिल की मृत्यु के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है और टेटनस का टीका लगने के बाद उसके शरीर में क्या हुआ था। लेकिन इस बारे में पता लगाने के लिए रिसर्च एक्सपर्ट्स अभी जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही जांच शुरू कर दी थी और इस केस को गंभीरता से इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि वैक्सीन लगने के कुछ मिनट बाद ही श्रावणी की मृत्यु हो जाती है।
इस सवाल का जवाब सिर्फ हां या ना देना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अगर कुछ अत्यंत दुर्लभ मामलों की बात की जाए तो इसका जवाब हां हो सकता है। लेकिन अगर आप पूरी बात समझें तो सिर्फ टेटनस वैक्सीन ही नहीं दुनिया में कोई भी दवा या वैक्सीन कुछ अत्यंत दुर्लभ मामलों में किसी व्यक्ति में ऐसा रिएक्शन कर सकती है जिससे मृत्यु भी हो सकती है। Pubmed central की एक रिपोर्ट में यह पाया गया है कि कुछ अत्यंत दुर्लभ मामलों में और विशेष स्थितियों में वैक्सीन से एनाफिलेक्सिस जैसे एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं, जो कि जानलेवा होते हैं। हालांकि, अगर हम इस बारे में बात करें कि क्या कोई वैक्सीन किसी व्यक्ति की मौत का कारण बन सकती है?
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों के आधार पर खबर देना है। इसमें दी गई जानकारी का इस्तेमाल टेटनस या उसके टीके के साइड इफेक्ट के बारे में बताना नहीं है। उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।