Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी को 2022-23 का बजट (Budget 2022-2023) पेश किया। पूरे देश की नजरें बजट पर टिकी रहीं और हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कुछ बेहतर घोषणा सुनने का इंतजार करता रहा। साल 2020 से कोरोना की मार झेल रहे देश को बजट से हेल्थ सेक्टर के लिए कई घोषणाएं मिलने का इंतजार था जो कुछ हद तक पूरा भी हुआ है। वित्त मंत्री ने भाषण के दौरान कहा कि देश कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की मार झेल रहा है लेकिन वैक्सीनेशन के महाअभियान के चलते कोरोनावायरस को कंट्रोल करने में काफी मदद मिली है। अगर बात करें कि बजट में हेल्थ सेक्टर के लिए क्या क्या घोषणाएं की गई हैं तो आइए निम्न बिंदुओं में जानते हैं-
भाषण के दैरान वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में मानसिक समस्याएं काफी बड़ी हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (Tele Mental Health Program) शुरू करने की घोषणा की गई। जिसके चलते गुणवत्तापूर्ण मेंटल हेल्थ काउंसलिंग और केयर सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 23 टेली मेंटल हेल्थ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का एक नेटवर्क शामिल होगा। जिसमें नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज नोडल सेंटर (National Institute of Mental Health and Neuro Sciences) होंगे और आईआईआईटी बेंगलुरु टेक्नोलॉजी की सहायता प्रदान करेगा। यूनियन बजट की घोषणा के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि, कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है, मुझे विश्वास है कि 'सबका प्रयास' के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे।