
Also Read
Telemedicine in India: कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने अपनाया टेलीमेडिसिन का तरीका, सर्वे का दावा, ऑनलाइन परामर्श ले रहे 46 फीसदी भारतीय
Telemedicine in India: कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत में ई-कंसल्टेंशन और टेलिमेडिसिन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल बढ़ा है। हाल ही में एक सर्वे के अनुसार, भारत में 46 प्रतिशत लोग डॉक्टरों से मिलने के बजाय उन्हें फोन कॉल कर ऑनलाइन परामर्श ले रहे हैं। इस सर्वे के परिणाम बुधवार को सार्वजनिक किए गए। इसे ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श मंच 'माउंट वर्चुअल हॉस्पिटल' द्वारा सर्वेक्षण दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के साथ ही उत्तर प्रदेश और बिहार में कराया गया। (Telemedicine in India)
इस सर्वे में, डेटा 20 से 85 वर्ष की आयु समूह से एकत्र किया गया था। सर्वेक्षण में कुल 2,406 लोगों को शामिल किया गया। जिसमें 1,455 पुरुष और 951 महिलाएं शामिल रहीं। इस सर्वे के निष्कर्षो से पता चला कि
महामारी के दौरान टेलिमेडिसिन को प्राथमिकता देने के लोगों के इस चलन के बारे में माउंट वर्चुअल अस्पताल के संस्थापक संजय सिंह ने एक बयान में कहा, " हमने देखा है कि अब लोग डॉक्टरों से जुड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, हम मरीज़ों के व्यवहार में भी परिवर्तन देख रहे हैं और यह आने वाले समय में हेल्थकेयर सेक्टर को यह सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।" (Telemedicine in India during Pandemic)
वहीं, फोर्टिस अस्पताल में क्लिनिकल हिमाटोलॉजी एंड बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग के निदेशक डॉ. राहुल भार्गव ने कहा, "हमने ऑनलाइन परामर्श की मांग में लगभग 200 फीसदी उछाल देखा है। कई कैंसर रोगी, जो कोविड संक्रमण के खतरे से बचना चाहते हैं, वे हमारे साथ वीडियो कॉल से जुड़ रहे हैं।"
(स्रोत-आईएएनएस)