तेलंगाना में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 2.50 लाख के पार, कोविड की दूसरी लहर से लड़ने को तैयार राज्य

Telangana covid-19 cases update: तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से लड़ने के लिए सभी उपाय कर रही है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 22, 2020 7:47 PM IST

Telangana covid-19 cases update: तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में कोरोनावायरस की दूसरी लहर (Second wave of corona in Telangana) से लड़ने के लिए सभी उपाय करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अन्य राज्यों में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus infection) के मामलों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर सभी जरूरी निवारक उपाय करें। राव ने कहा कि वह राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus in Telangana) की दूसरी लहर से लड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।

तेलंगाना में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामलों में 10% आई गिरावट

मुख्यमंत्री ने लोगों को सतर्क रहने और खुद की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया। राव ने अपने आधिकारिक निवास 'प्रगति भवन' में बुलाई बैठक के दौरान कोरोना मामले की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य में कोरोना के चलते बिगड़े हालात में सुधार आ रहा है। राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पॉजिटिव मामलों में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में रिकवरी रेट 94.5 प्रतिशत

उन्होंने कहा, "राज्य में रिकवरी रेट 94.5 प्रतिशत है। वहीं, मरने वालों की संख्या भी काफी कम है। इसके बावजूद सरकार हाई अलर्ट पर है और सभी आवश्यक सावधानी बरत रही है। पूरे राज्य में, ऑक्सीजन सुविधा के साथ 10,000 बेड तैयार रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर हम उनकी संख्या बढ़ा सकते हैं। राज्य की स्थिति नियंत्रण में है।"

तेलंगाना में 24 घंटों में दर्ज हुए 873 नए कोविड मामले

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान 873 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ राज्य में संक्रमण के मामले 2,63,526 तक पहुंच गए हैं। वहीं, रिकवरी संख्या 2.50 लाख के पार पहुंच गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को दी। वायरस के कारण और चार की मौत के साथ मरने वाले लोगों की संख्या 1,430 हो गई।

राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत

राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत के मुकाबले, राज्य में मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत पर बना (Telangana covid-19 cases update) हुआ है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के निदेशक के अनुसार, 44.96 फीसदी मौतें कोविड की वजह से हुईं, जबकि शेष 55.04 मौतों में मरीज को अन्य बीमारियां भी थीं। ग्रेटर हैदराबाद में 200 से कम पॉजीटिव मामले दर्ज किए गए हैं। बीते दिन राज्य की राजधानी में 152 नए मामले सामने आए। मेडचल मल्कजगिरी में 78 मामलों के बाद रंगारेड्डी (71), वारंगल अर्बन (56) और भद्राद्री कोठागुडेम (54) का स्थान है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस से 1,296 लोग रिकवर हुए, जिनके साथ वायरस से उबरे कुल लोगों की संख्या 2,50,453 हो गई। राज्य में रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत 93.7 प्रतिशत के मुकाबले 94.03 प्रतिशत है।

नेपाल को जल्द चाहिए कोविड-19 वैक्सीन, भारत सहित कई देशों से किया अनुरोध

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source