तेलंगाना में कोरोनावायरस से रिकवरी दर में हुआ इजाफा, 24 घंटों में 1,504 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई

सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के निदेशक के मुताबिक, तेलंगाना में 44.96 प्रतिशत मौतें कोविड-19 के चलते हुई हैं, जबकि 55.04 फीसदियों के मरने की वजह अन्य बीमारियां रही हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 9, 2020 2:34 PM IST

Telangana coronavirus latest update in hindi: तेलंगाना में कोरोनावायरस के मामलों (Telangana coronavirus cases) में गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को यहां 857 मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,51,188 बैठती है। हालांकि, संक्रमण के मामलों की तुलना में यहां ठीक हो रहे मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। अधिकारियों ने सप्ताहांत में 23,806 परीक्षण किए हैं, जबकि हफ्ते के कामकाज वाले दिनों में इनकी संख्या 40,000-45,000 के बीच रहती है।

24 घंटों में 1,504 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई

बीते 24 घंटों में 1,504 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई है, जिसे मिलाते हुए राज्य (Telangana coronavirus latest update) में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 2,30,568 बैठती है। यहां रिकवरी दर 91.79 फीसदी दर्ज की गई है, जो कि राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर 92.5 से कम है।

बीते 24 घंटों में 4 और लोगों की हुई मौत के साथ यहां अब मरने की संख्या 1,381 दर्ज की गई है। तलेंगाना (Telangana) में मृत्यु दर 0.45 फीसदी है, जबकि इसका राष्ट्रीय औसत 1.5 फीसदी है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के निदेशक के मुताबिक, तेलंगाना में 44.96 प्रतिशत मौतें कोविड-19 के चलते हुई हैं, जबकि 55.04 फीसदियों के मरने की वजह अन्य बीमारियां रही हैं।

कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर लोगों में अब तक दिखे 20 से भी अधिक हल्के से लेकर गंभीर लक्षण, क्या आपको है जानकारी?

दिल्ली में पीक पर कोरोना की तीसरी लहर, हर दिन बन रहे हैं कोरोना केसेज के नए रिकॉर्ड

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source