तेलंगाना में कोरोनावायरस के दैनिक मामले अब 1 हजार से नीचे हुए, मृत्यु दर 0.54 % की गई दर्ज

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 4 और लोगों की कोविड-19 से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,397 हो गई। यहां मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 13, 2020 4:01 PM IST

Telangana Coronavirus Cases Update: तेलंगाना में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब तेलंगाना में कोरोना के मामले 1 हजार के नीचे आ गए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोनावायरस के 997 मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल आंकड़ा 2,55,663 हो गया। शुक्रवार को राज्य (Telangana) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 4 और लोगों की कोविड-19 से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,397 हो गई। यहां मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत है। राज्य में रिकवरी रेट 92.75 प्रतिशत है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 42,163 नमूनों की जांच की।

तेलंगाना में कोरोना के मामले (Telangana Coronavirus Cases Update)

ग्रेटर हैदराबाद में अब दैनिक मामले 200 से कम दर्ज हो रहे हैं। यहां गुरुवार को 169 मामले दर्ज हुए। इसके बाद सबसे ज्यादा मेडचाल मल्काजगिरी में 85 और रंगारेड्डी जिले में 66 मामले दर्ज हुए। तेलंगाना में फिलहाल 17,094 सक्रिय मरीज हैं।

दिसबंर 2020 में भारत में आ सकता है कोरोना का नया पीक, AIIMS डायरेक्टर ने कहा वैक्सीन आ जाने के बाद हालात होगें सामान्य

तेलंगाना में कोरोनावायरस से रिकवरी दर में हुआ इजाफा, 24 घंटों में 1,504 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source