hamburger icon
A
Read in English

फेफड़ों में जलन के बाद तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती, जानिए क्‍यों होती है फेफड़ों में जलन?

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao) की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उन्‍हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 7, 2021 4:12 PM IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao) की गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के कारण उन्‍हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम के. चंद्रशेखर राव को फेफड़ों में जलन की समस्‍या थी जिसके चलते उनका डायाग्नोस्टिक टेस्ट किया गया। सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल के डॉक्टरों ने 66 वर्षीय राव पर एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य परीक्षण किए।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, राव ने फेफड़ों में जलन की शिकायत की थी। उनके निजी चिकित्सकों ने उनका प्रारंभिक परीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को यशोदा अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन और अन्य परीक्षणों से गुजरने की सलाह दी। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति हेमा कोहली के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। यह समारोह राजभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

फेफड़ों में जलन के कारण

अक्‍सर फेफड़ों में जलन तब होती है जब खानपान सही नहीं होता या फिर तली भुनी चीजों का अधिक सेवन किया जा रहा हो या फिर मरीज एसिडिटी का शिकार हो। ये सभी चीजें सीने में जलन का कारण बनते हैं। इसके अलावा तनाव और धूम्रपान व एल्‍कोहल का अधिक सेवन भी फेफड़ों में जलन का कारण बनता है। सिर्फ यही फेफड़ों में जलन गैस्ट्रोइसोफैगल रिफ्लक्स डिसीज (जीईआरडी) नाम रोग की भी शुरूआत हो सकती है।

फेफड़ों में जलन के लिए घरेलू नुस्‍खे

1. सेब का सिरका भी सीने में गैस की समस्या को कम करता है। दरअशल सीरके को पानी में मिलाकर पीने से आपको गैस के आराम मिलेगी। दरअश सिरके में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो गैस को बाहर निकालने का काम करते हैं, ऐसे में आप सेब के सिरके का इस्तेमाल जरुर करें।

2. सरसों का बीज भी इस चीज के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आप इसे अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसका तड़का लगाकर अपने खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

3. अगर आपको सीने में गैस और कब्जी की शिकायत होती है तो ऐसे में आप सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पी लें, इससे आपको काफी राहत मिलेगी. दरअसल गर्म पानी के सेवन से आपके शरीर के खराब तत्व बाहर निकल जाते हैं और साथ ही गर्म पानी गैस के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। गर्म पानी का सेवन करने से ये आपके शरीर की खराब चीजों को पसीने के द्वारा बाहर निकालने का काम करता है।

4. अगर आप सोच रहे हैं कि गैस में अदरक लेना सही नहीं होता है तो आप गलत है क्योंकि गैस के लिए अदरक की चाय या अदरक का पानी बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। दरअसल ये आपके सीने की जलन को कम करने और साथ ही गैस को खत्म करने का काम करता है जिससे आपको काफी हद तक राहत मिलती है।

5. पपीता तो हर किसी को पसंद होता है आप कच्चा औऱ पक्का पपीता दोनों ही खा सकते हैं। पपीता वजन कम करने से लेकर गैस और कब्ज हर तरीके से फायदेमंद साबित होता है। पपीता में हाई फाइबर के गुण पाए जाते हैं। जो गैस, कब्ज को खत्म करने और पेट को सही रखने का काम कर सकते हैं।