... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : September 10, 2018 9:33 AM IST
इस उम्र में होने वाले बदलावों को लेकर किशोर हो जाते हैं परेशान। © Shutterstock
किशोरों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करने के लिए हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशेष स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक मनमोहन शर्मा ने एक बयान में कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों और क्षेत्रीय अस्पतालों में काउंसिलिंग के माध्यम से नाबालिगों को सलाह और उपचार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक सलाह और इलाज के अलावा यौन संबंधी समस्याओं को लेकर रोजाना किशोर मित्र स्वास्थ्य केंद्र आ रहे हैं। शर्मा ने बताया कि सभी किशोर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों में परामर्श पोषण, युवावस्था, प्रजनन संक्रमण और यौन संक्रमण की रोकथाम तथा जन्म नियंत्रण और बाल जन्म में देरी जैसे मुद्दों पर सलाह उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उपलब्ध करवाई जा रही है सलाह
इसके अलावा सैनेटरी नैपकिन, गर्भ निरोधक और आवश्यक दवाईयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों और समुदायों में स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा इन क्लीनिकों को किशोरों के अनुकूल बनाने के लिए राज्य सरकार ने इसे युवा परामर्श केंद्र नाम दिया है।
यह भी पढ़ेें - चंचलता का मतलब एडीएचडी नहीं, पहचानें क्या हैं इसके लक्षण
नाजुक उम्र की ये हैं मुश्किलें
यह भी पढ़ें – नहीं बढ़ रहा है बच्चे का कद, तो इन चीजों पर भी दें ध्यान
यह भी पढ़ेें - टीचर्स बदल सकते हैं बच्चों का भविष्य
पेरेंट्स ऐसे कर सकते हैं मदद