
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 6, 2021 10:54 AM IST
Ravi Shastri Corona Positive: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शास्त्री आइसोलेशन में हैं। रवि शास्त्री के अलावा उनके सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को भी आइसोलेशन में भेजा गया है। बीसीसीआई (BCCI) की मेडिकल टीम द्वारा रवि शास्त्री के साथ-साथ, टीम के बॉलिंग कोच बी अरुण (B Arun), फील्डिंग कोच आर श्रीधर (R. Shridhar) और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल (Nitin Patel) को एहतियातन आइसोलेशन में भेजा गया है क्योंकि, ये लोग टीम के सम्पर्क में लगातार रहे हैं। (Ravi Shastri Corona Positive in Hindi)
View this post on Instagram
मिली जानकारी के अनुसार, इन चारों लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) किया गया है और क्वारंटीन पूरी होने तक की अवधि तक इन सभी को टीम के होटल में ही रहना होगा। इन्हें यात्रा करने की भी अनुमति तब तक नहीं मिलेगी जब तक कि मेडिकल टीम द्वारा इन्हें यात्रा के लिए स्वस्थ घोषित नहीं किया जाता। बीसीसीआई द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मेडिकल टीम इन खिलाड़ियो का पूरा ध्यान रख रही है। टीम के अन्य सदस्यों का भी फ्लो टेस्ट कराया गया है। टीम इंडिया के मेम्बर्स के 2-2 फ्लो टेस्ट किए गए हैं और जिन सदस्यों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पायी गयी है केवल उन्ही सदस्यों को ओवल टेस्ट के चौथे दिन ग्राउंड पर पर जाने की अनुमति दी जा रही है। (Ravi Shastri Corona Positive)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.