Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह की चाय और कॉफी पीने से सिर्फ कम हो सकता है हिप फ्रेक्चर का खतरा! जानें कितने कप से मिलेगा फायदा

वे महिलाएं, जिनका वजन कम है उन्हें 25 ग्राम प्रति दिन अपना प्रोटीन इनटेक बढ़ाने की जरूरत है, जिसकी मदद से 45 फीसदी जोखिम को कम किया जा सकता है।

सुबह की चाय और कॉफी पीने से सिर्फ कम हो सकता है हिप फ्रेक्चर का खतरा! जानें कितने कप से मिलेगा फायदा
सुबह की चाय और कॉफी पीने से सिर्फ कम हो सकता है हिप फ्रेक्चर का खतरा! जानें कितने कप से मिलेगा फायदा

Written by Jitendra Gupta |Published : December 1, 2022 8:42 PM IST

सुबह की चाय या कॉफी पीने के बाद अगर आप कहीं गिर जाएं तो ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? आप सोच रहे होंगे कि भई ऐसा क्यों? दरअसल एक नई रिसर्च में ये सामने आया है कि जब आप अपना प्रोटीन इनटेक बढ़ाते हैं या फिर कॉफी और चाय का अधिक सेवन करते हैं तो आपको हिप फ्रेक्चर का खतरा कम हो जाता है। ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी के फूड साइंटिस्ट का कहना है कि अगर आप अपने प्रोटीन इनटेक में 25 ग्राम प्रति दिन की बढ़ोत्तरी करते हैं तो हिप फ्रेक्चर का खतरा 14 फीसदी तक कम हो जाता है। इसके अलावा एक कप अधिक चाय व कॉफी भी हिप फ्रेक्चर का खतरा और 4 फीसदी कम हो जाता है।

कैसे बढ़ाएं प्रोटीन इनटेक

जर्नल क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया है कि वे महिलाएं, जिनका वजन कम है उन्हें 25 ग्राम प्रति दिन अपना प्रोटीन इनटेक बढ़ाने की जरूरत है, जिसकी मदद से 45 फीसदी जोखिम को कम किया जा सकता है। ये प्रोटीन आप किसी भी रूप में ले सकते हैं, जिसमें मीट, डेयरी उत्पाद और अंडे शामिल हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो आप बीन्स, दाल और नट्सका सेवन भी कर सकते हैं।

कितना सेवन जरूरी

25 ग्राम प्रोटीन के लिए आप तीन से 4 अंडे खा सकते हैं या फिर सैल्मन एक टुकड़ा भी खा सकते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं तो 100 ग्राम टोफू आपको 17 ग्राम प्रोटीन प्रदान कर सकता है।

क्या कहती है स्टडी

फूड्स, न्यूट्रिएंट्स और हिप फ्रेक्चर रिस्क में प्रकाशित शोध के लिए मिडिल एज वुमेन को शामिल किया गया था। इस स्टडी में 26,000 से ज्यादा महिलाओं से प्राप्त जवाबों का विश्लेषण किया गया। ये स्टडी इसलिए की गई थी ताकि शोधकर्ता डाइट और आपकी सेहत के बीच संबंध का पता लगा सकें। अध्ययन में ये सामने आया है कि ये कोई इकलौती चीज नहीं है, जो सीधे प्रभावित करती है या फिर जोखिम का कारण बनती है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता

स्टडी के मुख्य शोधकर्ता और स्कूल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में डॉक्टर्ल रिसर्चर जेम्स वीबस्टर का कहना है कि दुनियाभर में लोगों को हिप फ्रेक्चर का खतरा होता है, जिसको ठीक करने में काफी खर्चा आता है। इसलिए डाइट एक ऐसी चीज है, जिसे बदलकर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं। ये स्टडी फूड्स और पोषक तत्वोंके बीच संबंध और हिप फ्रेक्चर के खतरे को पहचाननें में मगद करती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे करें खतरे को कम

स्टडी के परिणाम ये बताते हैं कि कैसे डाइट आपको ज्यादातर महिलाओं में हिप फ्रेक्चर के खतरे को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा प्रोटीन का ज्यादा सेवन और चाय व कॉफी भी आपको हिप फ्रेक्चर के खतरे को कम करने में मदद करती हैं।

About the Author

... Read More