
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 30, 2018 11:21 AM IST
Image credits by: स्कूली बच्चों के लिए पेश किया गोमो दाल क्रन्चीज, प्रोटीन एवं माइक्रोन्यूट्रिन्ट्स से भरपूर है। © Shutterstock.
टाटा ट्रस्ट्स समूह और मार्स इंक. ने देश के सभी जनसंख्या खंडों में 6 से 16 साल के उम्र समूह के स्कूली बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए साझेदारी की है, जिसके तहत बच्चों में स्थानीय स्तर पर निर्मित पोषण उत्पादों को वितरित किया जाएगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मार्स और टाटा ट्रस्ट्स समूह ने साल 2016 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके कई उद्देश्यों में से पोषण सबसे महत्वपूर्ण था। अब इस साझेदारी के तहत पहला आधुनिक उत्पाद - गोमो दाल क्रन्चीज लॉन्च किया गया है।
क्या आपको पता हैं ये 6 आसान ब्यूटी हैक्स ?
स्कूली बच्चों के लिए पेश किया गोमो दाल क्रन्चीज, प्रोटीन एवं माइक्रोन्यूट्रिन्ट्स से भरपूर है। इसका उत्पादन पुणे स्थित मार्स एज की फैक्टरी में किया जाएगा और इसका वितरण चुनिंदा साझेदार संगठनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में किया जाएगा।
मार्स एज के कंट्री निदेशक अतुल सोहनी ने कहा कि कंपनी ने अपने 7.5 करोड़ डॉलर से निर्मित पुणे संयंत्र में इस पहल के लिए 1.1 करोड़ डॉलर का निवेश किया है, जिसका लक्ष्य दोनों राज्यों के 45,000 गांवों तक पहुंचना है।
इस नए सहयोगी उद्यम का उद्घाटन मार्स इंक. के अध्यक्ष स्टीफन बैजर, टाटा ट्रस्ट्स समूह के प्रबंधक न्यासी आर वेंकटरमनन द्वारा किया गया, इस मौके पर दोनों संगठनों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। दवाओं की जगह इन घरेलू उपचार से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर
बयान में कहा गया कि मार्स, मानव स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए समर्पित अपने प्रभाग, मार्स ऐज के माध्यम से कार्य करेगा। आम लोगों को आधुनिक विज्ञान, आंकड़ों एवं तकनीक के इस्तेमाल द्वारा आसान एवं किफायती पोषण समाधान उपलब्ध कराने के लिए मार्स ऐज की स्थापना की गई है।
टाटा ट्रस्ट्स समूह के अध्यक्ष रतन एन. टाटा ने कहा, "टाटा ट्रस्ट्स समूह देश एवं दुनिया के कल्याण में भरोसा रखती है। पोषण ऐसा ही एक पहलू है, जो लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार ला सकता है। हमें खुशी है कि हमें इस बहु-आयामी कार्यक्रम के लिए मार्स के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला है।"
धनिये के बीज का अधिक इस्तेमाल, हो सकते हैं ये साइड एफेक्ट्स
मार्स इंक. के अध्यक्ष स्टीफन बैजर ने कहा, "आज के दौर में दुनिया कई बड़ी सामाजिक, पर्यावरणी एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रही है, जिन्हें हल करने के लिए आपसी साझेदारियों और सहयोग की आवश्यकता है। विश्वस्तरीय कारोबार के रूप में हमारा मानना है कि हम समाज की इन चुनौतियों के समाधान में योगदान दे सकते हैं। हमारे द्वारा बनाए गए व्यावहारिक उत्पाद इस दिशा में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हमें खुशी है कि टाटा ट्रस्ट्स समूह भारत में जीवन की गुणवत्ता एवं पोषण के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है और हमें उनके साथ मिलकर इस दिशा में काम करने का अवसर मिला है।"
स्रोत: प्रेस रिलीज
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.