... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 21, 2019 6:57 PM IST
22 फरवरी से दिल्ली के जनक पुरी स्थित दिल्ली हाट में शुरू हो रहा है लज़ीज़ व्यंजनों का 'पकवान उत्सव'। ©Shutterstock.
फूडीज के लिए गुड न्यूज है दिल्ली में कल से शुरू होने वाला पकवान उत्सव। इस पकवान उत्सव में दिल्ली से लेकर बिहार, पंजाब, गुजरात और उड़ीसा ही नहीं कई दक्षिण भारतीय पकवानों का भी लुत्फ लिया जा सकता है। तो खाने के शौकीनों के लिए बहुत खास रहने वाला है ये वीकेंड। खासतौर से उन लोगों के लिए जो जनकपुरी, उत्तम नगर या इसके आसपास के इलाकों में रहते हैं। उत्सव 24 फरवरी तक चलेगा जिसमें आप सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - रूजुता दिवेकर के इस वीडियो में देखें कि किस तरह सेहत के लिए जरूरी है अपनी भाषा
भारतीय स्वाद की झलक
पकवान उत्सव में भारत के अलग-अलग राज्यों के मशहूर पकवानों का स्वाद चखने को मिलेगा। बिहार के लिट्टी-चोखे से लेकर, राजस्थान का पारंपरिक दाल-बाटी चूरमा, गुजरात का ढोकला-खांडवी, साउथ इंडियन हर एक जायका मौजूद है।
यह भी पढ़ें – मातृभाषा दिवर पर आपको जानने चाहिए मातृ भाषा बोलने के ये फायदे
कहां होगा
पकवानों का यह उत्सव दिल्ली हाट में होने जा रहा है पर आईएनए में नहीं। आइर्एनए के अलावा दिल्ली हाट पीतमपुरा और जनकपुरी में भी है। जनकपुरी का दिल्ली हाट बाकी दोनों जगहों की तुलना में ज्यादा बड़ा है। 8 एकड़ में फैले इस हाट आकर आप एक साथ कई चीज़ों को एन्जॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं कि शरीर को किस उम्र में कितने फाइबर की होती है जरूरत
अलग-अलग राज्यों के हैंडीक्रॉफ्ट्स की खरीददारी के अलावा आर्ट, म्यूज़िक और खाने-पीने के भी ढेरों ऑप्शन्स यहां मौजूद हैं। इसके नजदीकी मेट्रो स्टेशन में जनक पुरी ईस्ट और तिलक नगर शामिल हैं।