Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डिप्रेशन का एक प्रमुख कारण लक्ष्य संघर्ष भी है - शोध

कई बार यह सवाल हर किसी के मन में आता है कि अवसाद किसे हो सकता है?

डिप्रेशन का एक प्रमुख कारण लक्ष्य संघर्ष भी है - शोध

Written by Editorial Team |Published : May 28, 2018 11:50 AM IST

अवसाद यानी की डिप्रेशन को लेकर अभी तक जितने भी शोध हुए हैं उनमें ये नहीं बताया जा सका है कि इसकी असल वजह क्या होती है। लेकिन माना जाता है कि इसमें जीवन में घट रही घटनाओं की अहम भूमिका होती है। कई बार यह सवाल हर किसी के मन में आता है कि अवसाद किसे हो सकता है? तो इसका भी कोई संतोषजनक उत्तर आपको नहीं मिल सकता।

हाल ही में हुए एक नए शोध में पता चला है कि ऐसे लोग जो अपने लक्ष्य हासिल करने को लेकर निश्चित नहीं हैं। जो लोग अपनी मंजिल के बारे में कन्फ्यूज्ड रहते हैं इस तरह के लोगों में मनोवैज्ञानिक संकट का सामना करने का खतरा ज्यादा हो सकता है।

इस शोध का अध्ययन पत्रिका 'पर्सनाल्टी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसेज' में प्रकाशित किया गया है। इसमें प्रेरक संघर्ष के दो रूपों की जांच की गई है। इसमें अंतर-लक्ष्य संघर्ष  के तौर पर देखा जा सकता है। जब एक लक्ष्य का पीछा करने वाला व्यक्ति इसके कठिन होने पर दूसरे लक्ष्य का पीछा करने लगता है और दोतरफा विचार की वजह से इसमें किसी खास लक्ष्य को लेकर द्वंद्व का एहसास होने लगता है। इसके परिणाम से पता चलता है कि इन सभी प्रकार के लक्ष्य संघर्ष स्वतंत्र रूप से चिंता व अवसाद के लक्षणों से जुड़े हैं।

Also Read

More News

ऑस्ट्रेलिया के इडिथ कोवान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन डिक्शन ने कहते हैं कि, "हम जानते हैं कि लक्ष्य का पीछा करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है जो जीवन को अर्थ व उद्देश्य व बेहतरी को बढ़ावा देता है।"

हालांकि, डिक्शन कहते हैं कि, "जब ये लक्ष्य संघर्ष पैदा करते हैं तो यह मनोवैज्ञानिक संकट पैदा करते हैं।"

ब्रिटेन के एक्सेटर विश्वविद्यालय के निक मोबर्ली बताते हैं कि, "कमजोर मानसिक स्वास्थ्य वाले लोगों में ऐसा देखा गया है कि उनके निजी लक्ष्य दूसरे लक्ष्यों में बाधा बनने लगते हैं।"

हम सभी जीवन में कभी न कभी कुछ समय के लिए लक्ष्य या जीवन में घट रही घटनाओं से परेशान हो सकते हैं। लेकिन अवसाद यानी की डिप्रेशन परेशान होने या नाखुश होने से कहीं ज्यादा है।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More