तमिलनाडु में इस तारीख से शुरू हो जाएगा 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण, स्वास्थ्य विभाग जुटी तैयारी में

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि 15-18 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 27, 2021 3:21 PM IST

Corona vaccination for teenagers in Tamilnadu: तमिलनाडु में कोरोनावायरस Coronavirus in Tamilnaduके नए वेरिएंट के कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 12 स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने हॉस्पिटल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल, तमिलनाडु में किशोरों के बीच वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने हाल ही में घोषणा की थी कि 15-18 वर्ष के उम्र समूह वाले लोगों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से ही तमिलनाडु (Tamilnadu) के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 15-18 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है।

तमिलनाडु में शुरू होगा 3 जनवरी से टीकाकरण

राज्य 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करेगा। स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि 15-18 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि स्कूलों में और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले विशेष शिविरों में भी बच्चोंको खुराक दिए जाएंगे। चिकित्सा पेशेवरों के लिए 10 जनवरी से शुरू होने वाली बूस्टर खुराक का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में 1.40 करोड़ ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें बूस्टर खुराक की जरूरत होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 8.14 करोड़ लोगों को टीका लगाया है। उन्होंने कहा कि 84.87 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है और 55.85 फीसदी ऐसे लोग हैं जिन्हें दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहली खुराक का राष्ट्रीय औसत 88.59 प्रतिशत है। सुब्रमण्यम ने लोगों से कोविड-19 मानक प्रोटोकॉल का पालन करने का भी अनुरोध किया और कहा कि लोगों को जुर्माना भरने की बजाय सभी कोरोना नियमों का पालन करना बेहतर है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 22 ओमिक्रोन मामलों के संपर्क में आने वाले 100 लोगों में लक्षण दिखे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि ये सभी आइसोलेशन में हैं और ठीक हो रहे हैं। इससे पहले दिन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में ओमिक्रोन वेरिएंट वाले मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए वाडरें का निरीक्षण किया था।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source