
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : August 2, 2021 1:51 PM IST
कर्नाटक सरकार ने भी केरल और महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों के लिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।
पिछले कुछ हफ्तों से केरल में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पड़ोसी राज्य तमिलनाडु ने सुरक्षा की दृष्टि से ऐलान किया है कि केरल से राज्य में आने वाले हर व्यक्ति के लिए RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट (Corona New Rule In Karnataka) दिखाना अनिवार्य होगा। यह नया नियम 5 अगस्त से लागू होगा। बीते शुक्रवार को केरल में कोरोना के 20,772 केस दर्ज हुए हैं। हालांकि पिछले हफ्ते में हर दिन कोरोना के लगभग 20 हजार मामले आए हैं। वैसे तमिलनाडु में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है, स्थिति कंट्रोल में रहे इसलिए सरकार नए कदम उठाने जा रही है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमणियन (Ma. Subramanian) का कहना है कि केरल से आने वाले उन लोगों को बिना आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाए बिना एंट्री मिल सकती है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा ली हैं और वो इसका सबूत पेश कर सकते हैं। हालांकि तमिलनाडु में एंट्री लेने के 14 दिन पहले कोरोना की दूसरी डोज लगी होनी चाहिए।
https://twitter.com/ANI/status/1421708113187545089
इससे पहले कर्नाटक सरकार ने भी केरल और महाराष्ट्र से आने वाले सभी लोगों के लिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने एक सर्कुलर में कहा है कि महाराष्ट्र और केरल से राज्य में आने वाले लोगों को 72 घंटे पहले की RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। अगर व्यक्ति ने वैक्सीन की दोनों डोज ली हो इसके बावजूद नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। कर्नाटक में बने इंटर-स्टेट चेक पोस्टों पर उन गाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है जिनके पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है।
कर्नाटक और तमिलनाडु में केरल से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बस स्टेशन पर जांच कर रहे हैं, जहां अंतरराज्यीय बसें आती हैं। कर्नाटक ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में राज्य के सभी चेक पोस्टों पर एक विशाल पुलिस चौकी तैनात की है। तमिलनाडु ने वालयार और कालियाक्कविलाई में सीमाओं पर पुलिस बल भी तैनात किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य के अधिकारियों को कोविड -19 मामलों की संख्या की सख्ती से निगरानी करने और संक्रमण को रोकने के उपाय करने का निर्देश दिया है।