
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 1, 2020 10:38 AM IST
तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. दोरिक्कन्नु का कोविड-19 से निधन, राज्य में 30 नवंबर तक बढ़ा लॉकडाउन।
Tamil Nadu Corona News Update: तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. दोरिक्कन्नु (R. Doraikkannu) का कोविड-19 (Covid-19) से शनिवार की देर रात निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी कावेरी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अरविन्दन सेल्वराज ने यहां जारी एक बयान में कहा, "बेहद दुख के साथ हम यह जानकारी दे रहे हैं कि कृषि मंत्री थिरू आर. दोरिक्कन्नु का 31.10.2020 को रात 11:15 बजे निधन हो गया।"
इससे पहले शनिवार को सेल्वराज ने कहा था कि दोरिक्कन्नु (R. Doraikkannu death news) के महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता में गिरावट आ रही है और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। पापनासम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए मंत्री को सांस लेने में गंभीर समस्या (Breathing problem) होने के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव (Covid-19 test) आया था। मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए सलेम की यात्रा करने के दौरान दोरिक्कन्नु ने तबियत खराब होने की शिकायत की थी।
इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि शैक्षणिक और रिसर्च संस्थानों और होस्टलों को 16 नवंबर से खोलने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कई अन्य ढील की घोषणा करते हुए कहा कि लॉकडाउन को 30 नवंबर तक बढ़ाया गया है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा, केवल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलने की इजाजत दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनगरीय ट्रेन सेवा को केंद्र सरकार के एसओपी के अनुसार संचालन की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मूवी थियेटर को 10 नवंबर से खोला जाएगा, लेकिन केवल 50 प्रतिशत सीट क्षमता की ही इजाजत (Tamil Nadu Corona News Update) दी जाएगी। वहीं धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों की 16 नवंबर से इजाजत होगी, लेकिन केवल 100 लोग ही इसमें शामिल हो सकेंगे। पलनीस्वामी ने कहा कि स्वीमिंग पूल, बीच, पर्यटन स्थल और अंतर्राष्ट्रीय विमान के संबंध में लॉकडाउन अभी भी लागू रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढील केवल नॉन-कंटेनमेंट जोन में लागू होगी।
डब्ल्यूएचओ ने कहा, दुनिया के लिए कोविड-19 जन स्वास्थ्य आपातकाल चिंता का विषय