Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में चल रहा है इलाज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं (Tamannaah Bhatia Tests Positive For COVID-19)। एक्ट्रेस को किसी वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान अपने अंदर कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में चल रहा है इलाज
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी हुई कोरोना पॉजीटिव, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : October 5, 2020 9:57 AM IST

इस बात में दोराय नहीं है कि कोरोना केसेस में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत दुनिया का ऐसा दूसरा देश बन चुका है जहां सबसे ज्यादा कोरोना पॉजीटिव मरीज हैं। COVID-19 का बढ़ता प्रकोप सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि कई जानी मानी हस्तियों पर भी दिख रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं (Tamannaah Bhatia Tests Positive For COVID-19)। एक्ट्रेस को किसी वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान अपने अंदर कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है।

जब से ‘बाहुबली’ अदाकारा तमन्ना के कोरोना पॉजीटिव की खबर सामने आई है तब से उनके फैन्स और चाहने वाले हैरान हो गए हैं। हर कोई उनके जल्दी होने की कामना कर रहा है। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन और उनकी बहू व एक्ट्रेस एश्वर्या राय भी कोरोना पॉजीटिव हुए थे। कोरोना पॉजीटिव पाए गए सितारों की लिस्ट में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आफताब शिवदासानी, किरण कुमार और कई टीवी स्टार्स के नाम भी शामिल हैं।

coronavirus-vaccine-china-update-in-hindi

Also Read

More News

इससे पहले अभिनेत्री ने अगस्त महीने में भी अपना और अपने परिवार का कोरोना टेस्ट कराया था। लेकिन उस समय तमन्ना की रिपोर्ट ​नेगेटिव आई थी जबकि उनके परिवार वाले उस दौरान कोरोना पॉजीटिव थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके माता पिता का टेस्ट घर पर हुआ था और उसके बाद उन्हें पूरी तरह से आइसालेट रखा था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी थी।

बता दें कि तमन्ना भाटिया कुछ दिनों पहले तक ही मुंबई थी जहां वह एक सैलून में गई थी। फिलहाज वह हैदराबाद में हैं। ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्दी ही फिल्म सीटीमार में दिखाई देंगी। उनके खाते में बॉलीवुड फिल्म 'बोले चूड़ियां' भी है। जिसमें लीड रोल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कबीर दुहन सिंह भी हैं।

sanitizer

कोरोना से बचाव की टिप्स

1. बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें और अपने हाथों को पूरी तरह से सेफ रखें।

2. सोशल डिस्टेंसिंग का पाल करें।

3. जहां ज्यादा भीड़ भाड़ हो वहां जाने से बचें।

4. घर में आने के बाद खुद को पूरी तरह से सेनिटाइज करें तब घर के अंदर घुसें।

5. अपने साथ सैनिटाइजर कैरी करें और थोड़ी थोड़ी में उसे लगाते रहें।

6. अपने खानपान विशेष ध्यान दें।

7. दिन में 1 बार गिलोय का काढ़ा पीएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

8. कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।