
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 17, 2021 9:12 PM IST
वैक्सीनेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन सबकी ज़िम्मेदारी
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग ने हाल ही में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली। उसके बाद वह खुद का ख्याल कैसे रख रही हैं, इस विषय पर उन्होंने खुलकर बात की। वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) की अभिनेत्री गुल पनाग (Gul Panag) का कहना है कि उन्होंने कोरोना महामारी के इस दौर में व्यक्तिगत रूप से ज़िंदगी का एक बड़ा सबक सीखा है। गुल पनाग ने कहा कि, " मैंने समझ लिया है कि आपके लिए अंत में जो चीज़े सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, वह आपके घर की चार दीवारों के भीतर ही मौजूद होती हैं। जो कुछ भी बाहर मौजूद है वह सब ऐसा है जिसके बिना आपकी ज़िंदगी आराम से चल सकती है। अच्छी सेहत ही असली धन है।" (Gul Panag on health and covid vaccination )
View this post on Instagram
बता दें कि, गुल पनाग हमेशा से सेहत, महिलाओं की तरक्की और अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करती रही हैं। हीलवेल24 की नवीनतम हेल्थकेयर पहल डॉक्सकैंपस के साथ हाल ही में जुड़ीं गुल ने आईएएनएसलाइफ से बात करते हुए कहा "हर एक बात के लिए सरकार को दोष नहीं दिया जा सकता है"।
44 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि " कोरोना काल में मैं इस बात का पूरा ख्याल रखती हूं कि मैं जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करूं, मैं लोगों से निश्चित और सुरक्षित दूरी बनाकर रखती हूं। मैं जब भी बाहर निकलती हूं तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलती हूं। मुझे कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल गयी है और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मुझे कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी मिल जाएगी।"
वैक्सीनेशन और मास्किंग पर एक सार्वजनिक संदेश देते हुए गुल पनाग ने कहा कि, "मैं लोगों से अपील करती हूं कृपया वैक्सीन लगवाएं और अपना मास्क ज़रूर पहनें। आपको न केवल अपने लिए बल्कि अपने आस-पास के लोगों के लिए भी जिम्मेदार बनने की आवश्यकता है। हर किसी के लिए वैक्सीनेशन कराना ज़रूरी और महत्वपूर्ण है। खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा मास्क पहनें। कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और मुझे लगता है कि यह जल्द खत्म भी होने वाला नहीं है इसीलिए, ज़िम्मेदारी और सावधानी से बर्ताव करना ज़रूरी है।
(आईएएनएस)