मधुमेह विशेष बीमा योजना खरीदने से पहले रखें ध्यान

भारत में 7 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। भारत दुनिया की मधुमेह राजधानी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की हाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत में करीब 9.8 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित होंगे। 

WrittenBy

Written By: IANS | Published : February 22, 2019 11:20 AM IST

भारत में मधुमेह बीमारी तेजी से बढ़ी है और इस बीमारी में मरीज का शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं होता है या फिर उपलब्ध इंसुलिन का इस्तेमाल नहीं कर पाता। ऐसे में मधुमेह विशेष बीमा योजना खरीदने से पहले रखें कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। भारत में 7 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं।भारत दुनिया की मधुमेह राजधानी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की हाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत में करीब 9.8 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित होंगे।

बार-बार उपवास से कीजिए परहेज, वरना हो सकते हैं diabetes के शिकार

पॉलिसी बाजार के स्वास्थ्य बीमा के प्रमुख अमित छाबड़ा का कहना है कि मधुमेह के लिए पर्याप्त और किफायती स्वास्थ्य बीमा लेना जरूरी है। इससे जरूरी दवाइयां खरीदने में मदद मिलेगी और किसी जटिलता की स्थिति में बड़े अस्पतालों में महंगा इलाज कराने में भी मदद मिलेगी।

क्या डायबिटीज के मरीजों को केला खाना चाहिए, जानें यहां

उन्होंने कहा, "एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, गरीब शहरी आबादी अपनी आय का करीब 34 फीसदी मधुमेह के इलाज पर खर्च करती है, जबकि ग्रामीण आबादी इसी पर 27 फीसदी खर्च करती है।"

मधुमेह के रोगियों के लिए पहले स्वास्थ्य बीमा प्राप्त करना एक मुश्किल काम था, लेकिन अब यह आसान है। मधुमेह रोगियों के लिए मधुमेह विशिष्ट बीमा योजना महत्वपूर्ण है क्योंकि नियमित स्वास्थ्य बीमा प्लान मधुमेह को एक पहले से मौजूद बीमारी मानती है और इसके इलाज के लिए प्रतीक्षा अवधि रखती है, जो एक साल से दो साल तक का है। कई बार तो यह 4 साल तक चला जाता है इसलिए पर्याप्त कवरेज और त्वरित निदान के लिए मधुमेह विशिष्ट कवरेज खरीदना जरूरी है।

कभी नहीं होगी डायबिटीज, जब लाइफस्टाइल में लाएंगे ये 4 बदलाव

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस मधुमेह सुरक्षित बीमा पॉलिसी मुहैया कराता है, जो पति और पत्नी दोनों के लिए दो योजनाओं ए और बी में उपलब्ध है। इसे 18 से 65 साल की उम्र के मधुमेह से पीड़ित कोई भी व्यक्ति खरीद सकते हैं, जिसकी बीमे की रकम 3 लाख, 5 लाख और 10 लाख रुपये है। प्लान ए की कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है, जबकि प्लान बी की 12 महीने प्रतीक्षा अवधि है।

अपोलो म्यूनिख स्वास्थ्य बीमा की एनर्जी स्वास्थ्य बीमा योजना में कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है और मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण अस्पताल में भर्ती होने को कवर करती है। एनर्जी एक ऐसा पैकेज है जो अस्पताल के खर्च और व्यक्तिगत बीमा राशि के आधार पर कवरेज प्रदान करता है।

भिंडी से दूर करें डायबिटीज की समस्या, यकीन नहीं तो जरूर ट्राई करके देखें

टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए, खाएं लो कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source