
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 5, 2019 11:08 AM IST
© Twitter/sonali bendre behl
''विश्व कैंसर दिवस'' के मौके पर सोमवार को अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल और फिल्मकार ताहिरा कश्यप खुराना ने लोगों से कैंसर से नहीं 'डरने' का आग्रह किया। दोनों ही महिलाएं कैंसर से लड़ाई लड़ रही हैं। हाल ही में मेटास्टेटिक कैंसर के उपचार के लिए न्यूयॉर्क में कई महीने बिताने के बाद वापस लौटीं सोनाली ने बीमारी से निपटने के अपने तरीके को साझा किया।
उन्होंने कहा, "केवल 'सी' शब्द का उल्लेख सुनने लेने वाले किसी भी शख्स के दिल में खौफ आ जाता है। हम इससे बहुत डरते हैं और इसके बारे में बात तक नहीं करते.. यही कारण है कि यह एक दिन इतना जरूरी हो गया है, जहां हम इसके बारे में समझें और इस बीमारी से निपटने में मदद करें। मैं भी डर गई थी लेकिन मैंने जल्द ही महसूस किया कि रेत में सिर दफनाना इससे निपटने का तरीका नहीं है।"
#WorldCancerDay… who would’ve thought it would become such a thing, but it has, & just the mere mention of the C word brings dread in the hearts of anyone who hears it. We fear it so much,we’d rather not talk about it#SwitchOnTheSunshine#OneDayAtATimehttps://www.instagram.com/accounts/login/pic.twitter.com/eEm5imP3Kh
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) February 4, 2019
'सरफरोश' अभिनेत्री के मुताबिक, "इसके लिए आपको इसका अध्ययन करने की जरूरत है। पता करें कि आपके लिए क्या काम करेगा और अपने उपचार को लेकर आपको मेहनत करनी चाहिए। इसके लिए आपको खुदपर ²ढ़ता से विश्वास करने की आवश्यकता है और यह जान लें कि कल आज से बेहतर होगा। यह नकारात्मक विचारों के खिलाफ लड़ाई नहीं है।"
अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने समाज से कैंसर के साथ जुड़े दाग को खत्म करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम में से हर कोई इस दिन को बेहद शानदार तरीके से मनाएगा। इसी तरीके से हम इससे जुड़े किसी दाग को हटा सकते हैं। जरूरी है कि हम इसके बारे में जागरूकता फैलाएं और खुद से प्यार करें चाहे जो भी हो।"
इनपुट : आइएएनएस हिंदी