उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का निधन, हार्ट से जुड़ी तकलीफों के कारण हुए थे अस्पताल में एडमिट

तबला के जादूगर कहे जाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 16, 2024 12:01 AM IST

Zakir Hussain Passed Away: मशहूर तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन (Zakir Hussain Death) हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, ज़ाकिर हुसैम लंबे समय से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। रविवार 15 दिसंबर को उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस्ताद ज़ाकिर हुसैन बीते कुछ समय से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों (San Francisco) में  अपना इलाज करवा रहे थे। रविवार को उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था लेकिन, रविवार देर शाम खबर आयी कि 73 वर्ष की उम्र में ज़ाकिर हुसैन ने अपनी आखिरी सांसें लीं।

हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स के कारण अस्पताल में थे भर्ती

समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ाकिर हुसैन के करीबी दोस्त राकेश चौरसिया ने रविवार को दिन में यह जानकारी दी थी कि हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओंके कारण ज़ाकिर हुसैन को सैन फ्रांसिस्को के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

बता दें कि, ज़ाकिर हुसैन को लम्बे समय से ब्लड प्रेशर (High blood pressure level) की समस्या थी और वे बीते कुछ वर्षों से अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रख रहे थे। बीते कुछ सप्ताह से उन्हें हार्ट से जुड़ी कुछ समस्याएं (Heart related complications) भी हो रहीं थीं और वे लगातार डॉक्टरों के सम्पर्क में थे।

हाई बीपी लेवल है हार्ट डिजिजेज का एक बड़ा कारण

बता दें कि उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को हाई ब्लड प्रेशर लेवल की समस्या (High Blood Pressure Level Problem) थी। शरीर में रक्तचाप या ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाने से हार्ट को नुकसान (damage to heart) पहुंचता है। इससे हार्ट की दीवारें कमजोर होने लगती है।हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में हार्ट को खून( पम्प (pumping the blood) करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस अतिरिक्त दबाव के कारण हार्ट फेल होने (heart failure), दिल का दौरा पड़ने (Heart attack), स्ट्रोक (Stroke) और अन्य घातक स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source