... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हाई कोलेस्ट्रॉल एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों में पायी जाती है। यह विषाणुओं के लिपिड मेटाबोलिज़म, खानपान और जीवन शैली के कारण बढ़ सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसके कई लक्षण होते हैं जिनमें से कुछ लक्षण त्वचा पर दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों को सही समय पर पहचानकर, आप हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सही कदम उठा सकते हैं। यहां हम आपको उच्च कोलेस्ट्रॉल के ऐसे 8 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा पर नजर आ सकते हैं।
उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों की त्वचा पर हल्के भूरे रंग के धब्बे दिखाई दे सकते हैं। ये धब्बे आमतौर पर चेहरे, गर्दन और हाथों पर दिखाई देते हैं। ऐसे लक्षणों को नजर अंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
त्वचा पर जलन और खुजली होना उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए एक आम समस्या है। परंतु जिन लोगों को पहले कभी कोई भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं है और अगर उनकी त्वचा पर जलन और खुजली की अनुभूति होती है तो
उन्हें डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
अगर त्वचा पर नीला या बैंगनी जाल जैसा निशान नजर आने लगता है। तो ये लक्षण धमनी ब्लॉक होने का संकेत हो सकता हैं। ऐसे लक्षण को नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
अगर आपके शरीर पर छाले हो गए है जो आसानी ले ठीक नहीं हो रहे तो इसका कारण उच्च कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। यह छाले त्वचा के रंग में परिवर्तन कर सकते हैं। इनका रंग गहरा होता हैं। यह छाले पीड़ादायक हो सकते हैं।
यदि आपकी त्वचा पर धब्बे और मस्से हो रहे हैं जो आमतौर पर होते हैं, तो यह उच्च कोलेस्ट्रॉल की एक संभावित लक्षण हो सकते हैं। इसलिए हमें इस तरह के लक्षणों को भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।
उच्च कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपकी त्वचा खुरदरी हो सकती है और आपको सूखी त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपकी त्वचा के नीचे रक्त के प्रवाह को कम कर सकता है। त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता और त्वचा में रूखापन दिखने लग जाता है।
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे आंखों के आसपास की त्वचा में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की आंखों के कोने के आसपास नारंगी या पीले रंग की परत जमने लगती है।
इस स्थिति को मेडिकल भाषा में जैंथेलमा कहते हैं। यह त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमने के कारण होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंख के आसपास लाल रंग के छोटे-छोटे दाने भी निकल सकते हैं।
उच्च कोलेस्ट्रॉल से प्रभावित लोगों को अक्सर त्वचा की सूजन की समस्या होती है। यदि आपकी त्वचा सूजने लगती है और प्रकट रूप से फूलती है, तो यह एक संभावित लक्षण हो सकता है कि आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है।
नोट- यदि आपको लगता है कि आपकी त्वचा पर किसी भी कोलेस्ट्रॉल से जुड़े लक्षण को दिखा रही है, तो आपको एक चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। ध्यान रखें, समय पर पहचाने गए उच्च कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आपको स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जा सकते हैं और इन समस्याओं को पहले से रोक सकते हैं।