... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 28, 2019 12:57 PM IST
स्वाइन फ्लू को फैलाने वाला वायरस एच1एन1 वातावरण में संक्रमित लोगों के खांसने और छींकने से फैलता है, इसलिए इस दौरान बहुत आत्मीय होने से बचें। ©Shutterstock.
बरसात के बाद यह वायरस सबसे ज्यादा सर्दियों में एक्टिव होता है, इस बार भी इससे कई लोगों की जान जा चुकी है, अगर आप स्वाइन फ्लू से बचना चाहते हैं तो इन दिनों कुछ खास नियमों का पालन अवश्य करें।
यह भी पढ़ें - सर्दियों में बढ़ जाता है स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
स्वाइन फ्लू से होने वाली मौतों का आंकड़ा 600 के पार जा चुका है। स्वाइन फ्लू या H1N1 एक संक्रमण है, जो इन्फ्लूयएंजा ए वायरस के कारण होता है। इस प्रकार का वायरस अधिकतर सुअर में पाया जाता है इसलिए इसे स्वााइन फ्लू कहा जाता है। यह बहुत जल्दी फैलने वाला रोग है। इससे बचने के लिए संक्रमित लोगों से दूर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें - 11 की मौत के बाद उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू अलर्ट, जरूरी है बचाव
बस यही नहीं है कारण, और भी हैं
बेशक इस बीमारी का नाम स्वाइन फ्लू है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको पोर्क (सूअर का मांस) खाने से यह बीमारी हो सकती है। स्वाइन फ्लू को फैलाने वाला वायरस एच1एन1 वातावरण में संक्रमित लोगों के खांसने और छींकने से फैलता है। मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने से एक दिन पहले से लेकर सात दिन बाद तक संक्रमण रहता है।
स्वाइन फ्लू वीडियो: स्वाइन फ्लू होने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं ?
स्वाइन फ्लू के लक्षण
अगर आपको बुखार के साथ बहती नाक, गले में सूजन और छाती जाम होने जैसी शिकायतें भी हों तो आपको H1N1 की जांच करवा लेनी चाहिए। इसके साथ ही तीन दिनों से ज्यादा तक 101 डिग्री से ऊपर बुखार हो, सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, थकान महसूस हो रही हो, भूख में कमी आई हो या उल्टी आदि की शिकयत हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
स्वाइन फ्लू से ऐसे करें बचाव
- खांसने और छींकने के दौरान अपनी नाक व मुंह को कपड़े या रुमाल से जरूर ढकें
- अपने हाथों को साबुन व पानी से नियमित रूप से धोएं
- भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें
- फ्लू से संक्रमित हों तो घर पर ही आराम करें
- फ्लू से संक्रमित व्यक्ति से एक हाथ तक की दूरी बनाए रखें
-पर्याप्त नींद और आराम लें, पर्याप्त मात्रा में पानी-तरल पदार्थ पिएं और पोषक आहार खाएं
- फ्लू से संक्रमण का संदेह हो तो डॉक्टर को दिखाएं
क्या न करें
- गंदे हाथों से आंख, नाक या मुंह को छूना, सार्वजनिक स्थानों पर थूकना
- किसी को मिलने के दौरान गले लगना, चूमना या हाथ मिलाना
- बिना डॉक्टर को दिखाए दवाएं लेना
- इस्तेमाल किए हुए नैपकिन, टिशू पेपर इत्यादि खुले में फेंकना
- फ्लू वायरस से दूषित रेलिंग, दरवाजे आदि को न छूएं
- सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.