Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Swine flu cases in Punjab: पंजाब में स्वाइन फ्लू (swine flu) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लुधियाना में सोमवार को कुल 6 नये मामले सामने आए हैं। वहीं, जालंधर (Jalandhar) में 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, साल 2018 के बाद पहली बार बरसात के मौसम में इतनी भारी संख्या में स्वाइन फ्लू के मामले पाए गए हैं। लुधियाना में स्वाइन फ्लू के नये मामलों को जोड़कर स्वाइन फ्लू के सभी मामलों की संख्या 131 हो गयी है। वहीं, शहर 10 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। (Swine flu cases in Punjab in Hindi)
एच1एन1 फ्लू (H1N1) इंफेक्शन के बढ़ते मामलों के कारण डॉक्टरों द्वारा एक एडवायजरी जारी की गयी है जिसमें कहा गया है कि,
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे स्वाइन फ्लू के मरीजों(swine flu patients) में अधिकांश लोग 55 साल या उससे अधिक उम्र के हैं। वहीं, इनमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जिन्हें कुछ गंभीर बीमारियां भी देखी जा रही हैं। हेल्थ प्रॉब्लम्स और बीमारियों के चलते इन मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी (low immunity power) कम हो गयी है और इसीलिए वे आसानी से वायरस और बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
अस्पतालों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, स्वाइन फ्लू के मरीजों में लगभग 85 फीसदी मरीजों की उम्र 60 वर्ष (swine flu in elderly) से अधिक है। वहीं, इनमें कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज (diabetes) या हाई ब्लड शुगर लेवल ,दिल की बीमारियां और किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं।