महाराष्ट्र में नहीं थम रही स्वाइन फ्लू की रफ्तार, 1500 से ऊपर पहुंची मरीजों की संख्या, पढ़ें सभी डिटेल्स

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते सात महीनों में महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कुल 1,449  केसेस (swine flu cases) सामने आए जबकि, कुल 43 लोगों की मृत्यु स्वाइन फ्लू की वजह से हो गयी

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2022 11:00 AM IST

Swine Flu In Mumbai: मुंबई में बीते एक सप्ताह से स्वाइन फ्लू के अलावा, मलेरिया और डेंगू जैसी मानसून से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गयी है।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते सात महीनों में महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कुल 1,449  केसेस (swine flu cases) सामने आए जबकि, कुल 43 लोगों की मृत्यु स्वाइन फ्लू की वजह से हो गयी। इनमें से अधिकांश केसेस राजधानी मुंबई के अलावा पुणे (Pune), ठाणे (Thane) और नागपुर (Nagpur) से थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 8 से 14 अगस्त के बीच मुंबई शहर में

  • मलेरिया के 194 मामले ( Malaria cases in Mumbai) दर्ज किए।
  • स्वाइन फ्लू के 58 मामले (swine flu or H1N1) सामने आए।
  • डेंगू के कुल 46 मामले दर्ज किए गए।
  • वहीं 1-14 अगस्त के बीच मुंबई स्वाइन फ्लू के 138 केसेस दर्ज किए गए।
  • जबकि, मलेरिया के 412 और डेंगू के 73 केसेस सामने आए

इन लक्षणों पर ध्यान देने की सलाह

मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, मुंबई में स्वाइन फ्लू (swine flu  or H1N1) में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस संक्रमण में पीड़ित व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखायी देते हैं-

  • बुखार( fever)
  • खांसी और गले में खराश
  • बदन दर्द और सिरदर्द ( headache)
  • डायरिया और उल्टी

लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह

वहीं, एच1एन1 इंफ्लुएंजा के प्रसार को रोकने के लिए एडवायजरी जारी करते हुए (advisory for the prevention of H1N1) बीएमसी की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि

  • लोग  खांसते समय या छींकते समय मुंह को रूमाल से कवर करें।
  • साबुन और पानी से हाथों को साफ करें।
  • आंखों और मुंह को बार-बार हाथ लगाने से बचें।
  • खुद से दवाइयां लेने से बचें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source