
Also Read
Swine Flu Cases In Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्वाइन फ्लू के मामलों (Swine Flu In Mumbai) में बढ़ोतरी हो रही है। बरसात के बाद शहर में बढ़ रही मौसमी बीमारियों के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। बता दें कि इन्फ्लूएंजा एच1एन1 (H1N1) से संक्रमण के 4 मामलों की पुष्टि की गयी। मिली जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू संक्रमण के 4 मरीजों को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं, दूसरी तरह डॉक्टरों ने लोगों को सचेत किया है कि बारिश के साथ वायरल इंफेक्शन्स का खतरा शहर (Viral Infection) में फिर बढ़ रहा है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी है कि जिन लोगों की कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ रही है उन लोगों को एच 1 एन 1 टेस्ट कराना चाहिए।
मुंबई की महानगरपालिका यानि बीएमसी (BMC) की तरफ से जानकारी दी गयी है कि मुंबई में जुलाई महीने में इन्फ्लूएंजा एच1एन1 के अब तक कुछ 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, जून महीने में 2 मामलों का पता चला था। जबकि, कई अस्पतालों में रोजाना 2-3 मामले ऐसे आ रहे हैं जिनमें पीड़ित व्यक्ति में इंफ्लुएंजा H1N1 के लक्षण दिखायी दे रहे हैं। वहीं, मुंबई से सटे पालघर शहर में 10 जुलाई को एक 9 वर्षीय लड़की की इंफ्लुएंजा H1N1 के कारण मौत हो गयी थी।
एक्सपर्ट के अनुसार स्वाइन फ्लू भी कोविड -19 की तरह ही श्वसन तंत्र से जुड़ी हुई एक बीमारी है। जिसका पता साल 2019 में चला था। हालांकि, कुछ समय बाद ही यह एक मौसमी बीमारी में तब्दील हो गयी या यूं कहें कि यह एक एंडमिक बन गयी। यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैल सकता है। इस संक्रमण में मरीजों में जो लक्षण दिखायी देते हैं उनमें ये समस्याएं शामिल हैं-