Advertisement

Swine Flu Cases: कोरोना वायरस के बाद अब स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक, पटना में 6 मामले

Swine Flu Cases: पूरी दुनिया में अभी कोविड 19 का कहर ठहरा नहीं कि भारत में एक और जानलेवा वायरस ने दस्तक दे दी है। पिछले एक महीने के अंदर कोरोना वायरस (Coronavirus) के अलावा स्वाइन फ्लू के मामले (Swine Flu) भी सामने आए हैं।

Written By Kishori Mishra
Updated : March 17, 2020 2:05 PM IST

Swine Flu Cases: पूरी दुनिया में अभी कोविड 19 का कहर ठहरा नहीं कि भारत में एक और जानलेवा वायरस ने दस्तक दे दी है। पिछले एक महीने के अंदर कोरोना वायरस (Coronavirus) के अलावा स्वाइन फ्लू के मामले (Swine Flu) भी सामने आए हैं। बिहार के पटना के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) सहित शहर के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में स्वाइन फ्लू (H1 N1) के करीब छह मामले (Swine Flu Cases) सामने आए हैं।

इन मामलों को लेकर स्टेट सर्विलांस अफसर डॉ. रागिनी मिश्रा (Dr. Ragini Mishra) ने मीडिया को बताया कि H1N1 के सभी संदिग्धों के सैंपल्स का परीक्षण किया गया है। उनके टेस्ट के आधार पर उन्हें घर से अलग रखा गया है, ताकि ये फ्लू ज्यादा ना फैल सके।

Advertisement

Coronavirus Latest News: चीन में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या हुई 3226

पटना के सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर चौधरी ने कहा कि सभी स्वाइन फ्लू के करीब 6 मरीज राजधानी पटना के हैं। इसके साथ ही पटना के बाहर के करीब 5 मरीज स्वाइन फ्लू के शिकार हैं। डॉ. राज किशोर ने कहा कि इन सभी मरीजों को ऑवर्जवेशन में रखा गया है। इन्हें सभी तरह की सुविधा दी गई है। इन मरीजों के परिवारों को भी स्वाइन फ्लू से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही इम्यून पावर को बढ़ाने की सलाह दी है।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर

Advertisement

इसके साथ ही कोरोना वायरस की बात करें तो पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जाती है। कोरोना वायरस (Coronavirus) से अबतक इस वायरस से 1 लाख 51 हजार 760 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस (Virus) की चपेट से अबतक 5764 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस (Coronavirus Case in India) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी अबतक 114 लोग कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, भारत में इस वायरस की वजह से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा में कोरोना वायरस के 11, कर्नाटक में 2 और वहीं, केरल में कोरोना वायरस के 3 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में एक तीन साल की बच्ची कोरोना वायरस की चपेट में आई है।

Coronavirus Case in India : तीन साल की बच्ची कोविड 19 से संक्रमित, माता-पिता भी हुए कोरोना वायरस के शिकार

About the Author

... Read More