... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 23, 2018 11:36 AM IST
सॉफ्ट ड्रिंक और डायबिटीज। ©Shutterstock.
एक नये शोध में यह पाया गया है कि मीठे पेय पदार्थ जैस कोल्ड ड्रिंक डायबिटीज का खतरा बढ़ा देते हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया की अन्य मीठे खाद्य पदार्थों की तुलना में मीठे पेय पदार्थ का सेवन से डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार इसका मुख्य कारण फ्रक्टोज होता है जो मीठे फलों में पाया जाता है। कोल्ड ड्रिंक और डेजर्ट में मीठे फलों में पाया जाने वाले फ्रक्टोज का इस्तेमाल किया जाता है। ये भी पढ़ेंः पांच झूठ जो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से बोलते हैं।
वजन भी बढ़ सकता है
पूर्व के एक शोध में यह भी पाया गया था कि मीठा-पेय पीने वालों में वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। वजन बढ़ने से शरीर में कई तरह के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है जिसमें डायबिटीज सबसे प्रमुख है। ये भी पढ़ेंः डायबिटीज रोगियों में पैंक्रियाज कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है।
दिमाग की बीमारी डिमेंशिया का भी खतरा
हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार मीठे पेयपदार्थ शरीर के बॉडी मास इंडेक्स को अतिसंवेदनशील बना देते हैं।
मीठे पेय पदार्थ याददाश्त के लिए नुकसानदेह होते हैं। एक शोध में पता चला है कि इस तरह के पेय पदार्थो से स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है।
शोध के निष्कर्षो के अनुसार, मीठे पेय पदार्थो से दिमाग की याददाश्त पर प्रभाव पड़ता है। इन निष्कर्षो को दो पत्रिकाओं में प्रकाशित किया गया है।
शोध का प्रकाशन पत्रिका 'अल्जाइमर्स एंड डिमेंशिया' में किया गया है। पत्रिका में कहा गया है कि मीठे पेय पदार्थो का सेवन करने वालों में खराब स्मृति, दिमाग के आयतन में कमी और खास तौर से हिप्पोकैम्पस छोटा होता है। हिपोकैम्पस दिमाग का वह भाग होता है जो सीखने और स्मृति के लिए जिम्मेदार होता है।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज की बीमारी एक नहीं पांच अलग-अलग तरह की परेशानी है।
ये भी पढ़ेंः टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।
ये भी पढे़ेंः 5 विटामिन जो डायबिटीज को मैनेज करने में होते हैं मददगार।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से जुड़ी पांच गलत बातें जिसे लोग सच मानते हैं।