स्वस्थ बाल के लिए कौन-सी आठ चीज़ें न करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : May 2, 2014 3:15 PM IST

winter-haircare

(राहुल कुमार द्वारा अनुवादित)

गर्मी की चिलचिलाती धूप और मानसून की मुसलाधार बारिश के बाद जाड़ा राहत लेकर आती है। हालाँकि मौसम में यह बदलाव आपके बाल को कई तरीकों से प्रभावित कर सकती है। सर्दी के साइड-इफेक्ट से खुद को दूर रखने के लिए अधिक सावधान रहने की जरूरत है वरना यह एक बुरे सपने में बदल सकती है। 

1. स्कार्फ या दुपट्टे से सर ढके बिना बाहर न निकलें

आपके बाल को ठंडी हवा से बचाने के लिए सिर पर टोपी पहनें या उसे स्कार्फ से ढककर रखें।  ठंडी हवा में जब आप बाहर हों तो अपने बालों को टूटने, झड़ने और दोमुंहे होने से बचाने के लिए अपने बालों को जितना हो सके, ढकने का प्रयास करें।  वरना, यह खोपड़ी में रक्त-प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।  

2. बालों को बहुत ज़्यादा न रगड़ें

ध्यान रखें कि कंघी करने के लिए चौड़े दाँत वाली कंघी का इस्तेमाल करें, खासकर जब बाल गीले हों और सुनिश्चित करें कि बाल को पहले मुलायम तौलिये से हल्का पोंछा गया हो।  ज्यादा रगड़ने से बचें क्योंकि गीले बाल बेहद नाज़ुक होते हैं और ऐसे में टूटने का ख़तरा और बढ़ जाता है। 

3. गीले बालों में बाहर न निकलें

गीले बालों के साथ बाहर न जाएँ।  सर्दी का मौसम गीले बालों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है और उन्हें रूखा और उलझा हुआ बना सकता है।  ठंडी हवा में गीले बाल रखने का नतीजा बालों के टूटने के रूप में भी सामने आ सकता है। 

4. ब्लो-ड्रायर और कर्लर का इस्तेमाल न करें

बालों पर ब्लो-ड्रायर या कर्लर का इस्तेमाल न करें।  अपने बालों के साथ कम से कम प्रयोग करें, या ऐसे प्रयोगों से पहले बाल पर कोई प्रोटेक्टिव स्प्रे करें।  स्टाइलिंग-टूल्स से आप जितना बचकर रहेंगी, बालों के लिए उतना ही अच्छा रहेगा। 

5. अपने बालों को रोज़ न धोएं

अपने बाल रोज़ न धोएं, ऐसा करने से बालों की नैसर्गिक नमी समाप्त हो जाएगी और वे रूखे हो जाएंगे।  बालों को अक्सर धोना उसके नैचुरल ऑयल को कृत्रिम ऑयल से बदल देगा जो सर में खुजली और डैंड्रफ का कारण बन सकता है। 

6. गर्म पानी से न नहाएं और अपने बाल गर्म पानी में न धोएं

गर्म पानी से नहाने या उसमें बाल धोने से बचें।  अतिरिक्त गर्मी बालों को नुक्सान पहुंचा सकती है।  बजाय इसके, सर से नहाते समय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। 

7. तनाव, धुम्रपान और एल्कोहल से दूर रहें

मानसिक या भावनात्मक तनाव, धुम्रपान और एल्कोहल बाल को नुस्क्सान पहुंचा सकते हैं।  यदि आप तनावग्रस्त हैं तो तनावमुक्ति के लिए उपलब्ध तकनीकों को आजमाएं जैसे योग, ध्यान या संगीत आदि।  यह भी पढ़ें: तनाव के इन दस लक्षणों में से आप किसके शिकार हैं? 

8. मेहंदी इस्तेमाल करने से बचें

बेशक दूसरे मौसमों में मेहंदी आपके बालों के लिए बेहद लाभकारी है पर जाड़े में इसके इस्तेमाल से बचें क्योंकि यह आपके बालों को और रूखा ही बनाएगी। 

अगर आप ऊपर बताए सारे नुस्खों को अपनाते हैं तो जाड़े में आपके बालों को ज्यादा मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी। 

 
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source