Swachch Bharat Mission: प्रधान मंत्री मोदी ने की बीच की सफाई, व्यक्तिगत स्तर पर भारत को फिट और हेल्दी बनाने की दी मिसाल

ममल्लापुरम के तट पर सुबह की सैर करने निकले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 30 मिनट से भी अधिक समय तक वहां बिखरे प्लास्टिक और कचरे को इकट्ठा किया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 13, 2019 9:58 AM IST

स्वच्छ भारत (Swachch Bharat Mission) के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर देश के के सामने उदाहरण पेश किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए।( Clean India)

ममल्लापुरम के तट पर सुबह की सैर करने निकले प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 30 मिनट से भी अधिक समय तक वहां बिखरे प्लास्टिक और कचरे को इकट्ठा किया।(Modi  picks plastic on the beach)

बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ''आज सुबह ममल्लापुरम के तट पर गया। वहां करीब 30 मिनट से भी अधिक समय तक रहा। वहां बिखरे प्लास्टिक और कचरे को इकट्ठा किया और होटल कर्मचारी जयराज को इकट्ठा किया कचरा दे दिया। हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ सुथरे रहें! आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम फिट और स्वस्थ रहें।” (Swachch Bharat Mission can help us stay Healthy & Fit)

मोदी ने बताया कैसे बना सकते हैं हम स्वच्छ भारत:

प्रधान मंत्री मोदी ने अपने हाथों से समुद्र किनारे पड़े प्लास्टिक के टुकड़े उठाए। इस तरह संदेश मिलता है कि  हम अपने आसपास का परिसर साफ रखने में व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रयास कर सकते हैं। इस तरह स्वच्छ भारत मिशन में हम सहयोह दे सकेंगे। ज़ाहिर है कम गंदगी होगी तो मच्छर, मक्खी, विषैली हवा और दूषित पानी की वजह से होने वाली बीमारियों को फैलने से रोकने में भी मदद होगी।

 Swachch Bharat Mission में ऐसे दे सकते हैं सहयोग:

  • प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें।
  • कचरा कूड़ेदान में ही डालें। घर के कूड़ेदान को हमेशा ढंककर रखें।
  • प्लास्टिक की बोतले, चिप्स-बिस्किट जैसी चीज़ें जो हम अक्सर पिकनिक या ट्रिप पर अपने साथ ले जाते हैं। इन सब चीज़ो के उपयोग के बात बॉटल और प्लास्टिक रैपर जैसी चीज़ें जलाशयों या बगीचों में ना फेंके।
  • घर में या घर के आसपास गंदा पानी ना जमा होनें दें।