... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 10, 2018 4:12 PM IST
जिम के वीडियो में सुष्मिता सेन ने बेली डांस पर मचाया धमाल। © ushmitasen47
सुष्मिता सेन बौलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन पर बढ़ती उम्र का कोई भी असर नहीं पड़ा। 42 की उम्र में भी वे 20-25 साल जैसी लगती हैं। फिल्मों को अलविदा कह, दोनों बेटियों की परवरिश में बिजी सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। 42 की उम्र में सुष्मिता 6 पैक ऐब्स बना रही हैं और काफी हद तक वे इसमें सफल भी रही हैं। सुष्मिता ने हाल ही में ऐब्स फ्लान्ट करते हुए अपने ही गाने पर बेहतरीन बेली डांस परफौर्मेंस दिया है।
सुष्मिता का धमाकेदार वीडियो
वीडियो में जिम में वर्कआउट करतीं सुष्मिता बेहतरीन अंदाज में डांस मूव्ज दिखा रही हैं। वीडियो में सुष्मिता ने अपना टॉप मुंह में दबा रखा है, बेली दिखाते हुए वह दिलबर.. गाने पर जमकर थिरक रही हैं। उनका यह डांस इतना जबरदस्त है कि उसमें डांस के मूव और फिटनेस दोनों नजर आ रही है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने बेली डांस को परफेक्ट फिटनेस फंडा बताया है। साथ ही इस गाने की कोरियोग्राफर को बहुत सारा प्यामर देते हुए उन्हेे मिस भी किया है।
गौरतलब है कि साल 1999 में रिलीज फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में सुष्मिता सेन का गाना ‘दिलबर’ काफी मशहूर हुआ था, इसमें सुष्मिता की अदाएं देखते ही बन रही थी। आब जौन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘सत्यमेव जयते (2018)’ में सुष्मिता के इस गाने का नया वर्जन पेश किया गया है, जिसमें नोरा फतेही ने अपनी सिजलिंग अदाएं दिखाई।
क्यों खास है बेली डांस
बेली डांस एक पाश्चात्य शैली का नृत्य है। नृत्य की इस शैली में शारीरिक कसरत की काफी गुंजाइश होती है। जानकारों का यह भी मानना है कि अगर बेली डांस को नियमित रूप से किया जाए तो इससे शरीर की बनावट के साथ आंतरिक निखार भी आता है। असल में बेली एक्रोबैटिक मूवमेंट्स पर केंद्रित होता है, जो आपके पूरे शरीर को कर्व के साथ फिट एंड फाइन बना कर रखता है। इसी खूबी के कारण बेली डांस पश्चिम की सीमाओं को पार कर भारत में भी काफी लोकप्रिय हुआ है। बॉलीवुड तो मानो इसका दीवाना है। बॉलीवुड में बिजली की तरह थिरकने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हेलन ने इस वेली डांस की शुरूआत की थी। आज भी कई कोरियोग्राफर बेली डांस को फिल्मों में यूज करते हैं। अगर सटीक शब्दों में कहें तो बेली डांस शारीरिक हो या फिर मांनसिक हर किसी के लिए हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है।