... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 7, 2019 10:06 AM IST
मंगलवार रात देश की जानी-मानी और हर दिल अजीज नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया। इसकी वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि यूं अचानक किन कारणों से हो सकता है हार्ट अटैक।
हर दिल अजीज भाजपा की सौम्य और प्रखर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन (Sushma Swaraj passes away) हो गया। देर शाम अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। वहीं सुषमा ने अंतिम सांस ली (Sushma Swaraj passes away) । 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला छावनी में जन्मीं सुषमा ने महज 25 साल की उम्र में वर्ष 1977 में चुनाव लड़कर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री पद हासिल किया था। ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहने वाली पूर्व विदेश मंत्री सुषमा ने अपने अंतिम ट्वीट में कश्मीर पर सरकार के कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। देश उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहा है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा।
सौम्य एवं आकर्षक व्यक्तित्व वाली सुषमा स्वराज का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। हालांकि इससे पहले इससे संबंधित ऐसी कोई खबर नहीं आई थी। इसलिए इसे अचानक आया हार्ट अटैक माना जा रहा है। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि बिना बीमारी के वे कौन सी परिस्थितियां हैं जिनमें व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ सकता है।
अमूमन यह सोचा जाता है कि दिल के दौरे अर्थात हार्ट अटैक का संबंध किसी सदमे अथवा तनाव से होता है। पर यह पूरी तरह से सच नहीं है। तनाव और सदमा ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक कारण हो सकता है। पर ब्लड प्रेशर बढ़ना हार्ट अटैक आने का एक बड़ा कारण है। यह तनाव के अलावा और भी कई स्थितियों में अचानक बढ़ सकता है। इसमें अधिकतर मामले नहाने के दौरान सामने आते हैं। अचानक गर्म पानी या ठंडे पानी के नीचे जाना, बॉडी को साफ करने में ज्यादा प्रेशर लगाना, दोनों पैरों के सहारे ज्यादा देर तक बैठे रहना, जल्दी बाजी मे नहाना, बाथटब में ज्यादा बैठे रहना, इन चीजों से दिल की धड़कन पर असर पड़ता है, जो रक्त के प्रवाह को प्रभावित करते हुए धमनियों पर दबाव बढ़ा देता है, जिससे हार्ट अटैक की दिक्कत होती है।
अब कई मामलों में युवा अवस्था में भी हार्ट अटैक होने लगा है। पर ज्यादातर यह उम्र बढ़ने के साथ ही होता है। इसलिए डॉक्टर बढ़ती उम्र में अपनी हर रोज की दिनचर्या में कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। खासतौर से नहाने के दौरान अचानक ठंडा या गर्म पानी पड़ने से शरीर का तापमान बिगड़ जाता है। इसलिए पहले तलवों को पानी में डालें और फिर धीरे-धीरे सिर को गिला करें। जब सीधे सिर पर ठंड़ा पानी पड़ता है तो इससे रक्तचाप पर भी सीधा असर पड़ता है और इसका बुरा असर हार्ट पर पड़ता जो किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकता है।