Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे सूर्य कुमार यादव, पैर में लगी चोट से रिकवरी में इस वजह से हो रही है देर

सूर्य कुमार यादव 3 महीने से लम्बे समय से टीम के लिए खेल नहीं पा रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे सूर्य कुमार यादव, पैर में लगी चोट से रिकवरी में इस वजह से हो रही है देर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 27, 2024 3:52 PM IST

Surya Kumar Yadav  Ankle Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के मेम्बर सूर्य कुमार यादव की चोट और उसके बाद उनके ट्रीटमेंट से जुड़ी हर खबर पर लोगों की नजर होती है। इस बीच एक नयी अपडेट सामने आयी है जिसमें उनकी टीम में वापसी के बारे में बताया गया है। बता दें कि सूर्य कुमार यादव 3 महीने से लम्बे समय से टीम के लिए खेल नहीं पा रहे हैं। हालांकि, वे अक्सर अपने प्रैक्टिस सेशन के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। मिली ताजा अपडेट के अनुसार, फिलहाल सूर्य कुमार यादव की मैदान पर वापसी मुश्किल ही है। टीम से बाहर रहने की वजह उनके पैर में लगी चोट (Leg Injury) है जिससे रिकवर होने के लिए उन्हें क्रिकेट से ब्रेक लेना पड़ा।

पैर में लगी थी चोट

कुछ समय पहले सूर्य कुमार यादव साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टीम इंडिया के साथ खेल रहे थे जहां फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गयी थी। पैर के निचले हिस्से में लगी इस चोट का इलाज चल रहा है और रिकवरी के बाद ही उन्हें मैदान में उतरने की सलाह दी गयी थी। ऐसी अटकलें लगायी जा रहीं थीं कि मुंबई इंडियन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच (MI vs SRH) में सूर्य कुमार शायद खेल सकें लेकिन, ताजा खबरों के अनुसार सूर्या फिलहाल यह मैच नहीं खेल रहे हैं।  बता दें कि, फरवरी में भी सूर्य कुमार यादव के टीम में लौटने की खबरें तेज हुईं थीं, पर ऐसा हो ना सका।

 एंकल में ग्रेड 2 लेवल की चोट

बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलते समय सूर्य कुमार का टखना या एंकल मुड गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत फिजियोथेरेपिस्ट मैदान से बाहर ले गए। सूर्य कुमार यादव अफ्रीका टूर से जब भारत लौटे तो उनके टखने की स्कैनिंग करायी गयी। इस स्कैनिंग में डॉक्टरों ने पाया कि उनके टखने में ग्रेड-2 स्तर का टियर है। इस स्थिति में टखनों की  नसों को गम्भीर डैमेजपहुंचता है। इस गम्भीर चोट के बाद सूर्य कुमार को लम्बे समय तक मैदान में ना जाने की सलाह दी गयी थी ताकि वे चोट से अच्छी तरह रिकवर कर सकें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News