Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Shah rukh khan hospitalized: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरें आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान को गुजरात के अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख मंगलवार शाम (22 अप्रैल) को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2024 का मैच देख रहे थे। अहमदाबाद में शाहरुख अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे। इसी बीच खबर आ रही है कि शाहरुख खान की हेल्थ ठीक नहीं है उनकी तबीयत बिगड़ गयी है और उन्हें अहमदाबाद के केडी स्टेडियम में दाखिल कराया गया है।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान अहमदाबाद के गर्म मौसम को झेल नही सके। डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबियत खराब हो गयी जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरूख खान की तबियत बहुत अधिक गर्मी के कारण खराब हुई। उनके शरीर में पानी की कमी के अलावा खांसी की शिकायत हो रही है। इन दोनों को लक्षणों के बाद शाहरुख को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Gujarat: Gauri Khan reaches KD Hospital in Ahmedabad pic.twitter.com/JWcQWJwm6j
— IANS (@ians_india) May 22, 2024
खबर लिखे जाने तक यह जानकारी दी गयी कि किंग खान अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। शाहरुख खानको अंडर आब्जरवेशन रखा गया है।
डिहाइड्रेशन की समस्या गर्मियों में बहुत आम है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। डिहाइड्रेशन की स्थिति तब होती है जब गर्मी की वजह से शरीर में पसीना बहुत अधिक बनता है। इससे शरीर में लिक्विड की कमी होने लगती है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स का लेवल बहुत कम हो जाता है। डिहाइड्रेशन (dehydration) एक सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम है जिसे नजरअंदाज करने से यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
(IANS)