Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Sunny Deol Coronavirus Infection : बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता सनी देओल (Sunny Deol) को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। खुद सनी देओल ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। सनी ने बताया है कि उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव (Covid-19 Test) आया है और वे आइसोलेशन में हैं। 64 वर्षीय सनी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद यह जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, "मेरा कोरोना वायरस टेस्ट किया गया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैं अभी आइसोलेशन में हूं और मेरी तबियत ठीक है। मेरी विनती है कि आप में से जो भी लोग हाल ही में मेरे सम्पर्क में आए हैं, कृपया वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी कोविड-19 टेस्ट करवाएं।" (Sunny Deol Corona Infection )
मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एकांतवास में हूं और मेरी तबीयत ठीक है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 2, 2020
मिली जानकारी के अनुसार , सनी देओल ने मुंबई वापस आने से पहले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली में खुद का परीक्षण कराया था। इसमें कहा गया, "उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। लेकिन, उनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण (Symptoms of Coronavirus Infection) दिखायी नहीं पड़े। ऐसा कहा जा रहा है कि सनी देओल बिल्कुल ठीक हैं। वह पूरी तरह ठीक होने तक मनाली में होम क्वारंटीन (Home Quarantine) में रहेंगे। वह अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं और जरूरी सावधानी बरत रहे हैं।"( Sunny Deol Corona Infection)
बता दें कि, कुछ महीने पहले ही सनी देओल अपने कंधे की सर्जरी के बाद मनाली गए थे। क्योंकि, डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेट रहने की सलाह दी थी। अब कोरोना संक्रमण से ठीक होने तक सनी होम क्वारंटाइन में मनाली में ही रहेंगे।